विज्ञापन

रोहित शर्मा के संन्यास लेते ही इन 3 खिलाड़ियों का भी करियर लग जाएगा दांव पर

Is this the end of Rohit Sharma's international career: बीसीसीआई ने जो भी बातें कही है उससे भारतीय फैन्स को राहत जरूर मिली है लेकिन फिर भी जब तक रविवार का दिन नहीं आ जाता, तब तक रोहित के आखिरी मैच की बातें होते रहेगी.

रोहित शर्मा के संन्यास लेते ही इन 3 खिलाड़ियों का भी करियर लग जाएगा दांव पर
BCCI: Lord's ODI won't be Rohit Sharma's last match

Rohit Sharma retirement news: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में खासतौर पर रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी. रोहित के संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गई है. हालांकि बीसीसीआई ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि जो भी बातें सामने आई है वह मीडिया का फैलाया हुआ है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर कहा, "रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं, बोर्ड के स्तर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे."

वैसे, बीसीसीआई ने जो भी बातें कही है उससे भारतीय फैन्स को राहत जरूर मिली है लेकिन फिर भी जब तक रविवार का दिन नहीं आ जाता, तब तक रोहित के आखिरी मैच की बातें होते रहेगी. बता दें कि अगर रोहित शर्मा का संन्यास होता है तो उनके साथ- साथ ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जिनका करियर भी दांव पर लग जाएगा. 

विराट कोहली

कोहली भले ही शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं लेकिन जिस तरह से रोहित शर्मा के लिए बातें सामने आई है उसे देखते हुए विराट कोहली के भविष्य भी अधर में लटक सकता है. भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने कोहली के भविष्य को लेकर अपनी राय दी है और माना है कि जिस तरह से चीज़ें चल रही हैं, दुर्भाग्य से विराट को भी अपने खेल के टॉप पर रहना होगा, वरना उनके साथ भी ऐसा हो सकता है. रोहित के रिटारयरमेंट की बातों को लेकर यह कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट अब युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाह रहा है. ऐसे में कोहली के भविष्य को लेकर भी बातें अभी से शुरू हो गई है. हालांकि इस समय विराट अच्छा कर रहे हैं, लेकिन अगले कुछ मुकाबलों में खराब प्रदर्शन होने से उनके वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी टूट सकता है. 

मोहम्मद शमी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्म्द शमी का करियर लगभग खत्म हो गया है. अब जब रोहित को लेकर ऐसी बातें सामने आई है तो शमी की वापसी मुश्किल है. मोहम्मद शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे. हालांकि शमी घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट अब उनको छोड़कर आगे बढ़ गया है. टीम के पास हर्षित राणा से लेकर गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव जैसे कई युवा गेंदबाज सामने आए हैं जिन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया जा सकता है. 

रविंद्र जडेजा

सर रविंद्र जडेजा के लिए भी अब टीम में वापसी करना मुश्किल है. टीम मैनेजमेंट रविंद्र जडेजा से आगे निकल गया है. जडेजा की जगह टीम में हर्षित राणा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी अपना दबदबा बना रहे हैं. जडेजा ने 2024 वर्ल्ड कप के बाद  टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. हाल के समय में जडेजा को सिर्फ टेस्ट के लिए ही टीम में शामिल किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: लामिन यमाल ही नहीं, मेसी के साथ बचपन में दिखे ये 3 स्पेनिश स्टार, अब World Cup Final में देंगे टक्कर

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Sharma, Rohit Gurunath Sharma, Cricket, England Vs India 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com