विज्ञापन

बाजार का मिलावटी तेल छोड़ें! बिना मशीन घर पर ही निकालें शुद्ध मूंगफली का तेल

बिना किसी झंझट के मिक्सी में तैयार करें शुद्ध मूंगफली का तेल और हेल्दी लड्डू

बाजार का मिलावटी तेल छोड़ें! बिना मशीन घर पर ही निकालें शुद्ध मूंगफली का तेल
कैसे बनाएं घर पर मूंगफली का तेल.
NDTV

आज के समय में मार्केट में मिलने वाली हर चीज में मिलावट देखी जा रही है. अगर आप भी मार्केट में मिलने वाले तेल से बचना चाहते हैं और घर पर शुद्ध मूंगफली का तेल तैयार करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको घर पर ही बिल्कुल आसानी से बिना किसी महंगी मशीन के मूंगफली का तेल निकालने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसे ट्रिक को यूट्यूब चैनल (@RayKitchen) पर शेयर किया गया है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरीके में आपका कुछ भी वेस्ट नहीं होता है. तेल निकलने के बाद जो फाइबर बचता है, उससे आप स्वादिष्ट और ताकतवर लड्डू भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

यहां देखें वीडियो- 

घर पर कैसे बनाएं मूंगफली का तेल- (Peanut Oil Making At Home)

​सामग्री-

  • ​1 किलो कच्ची मूंगफली 
  • ​हल्का गर्म पानी 
  • ​गुड़ या चीनी (लड्डू बनाने के लिए)
  • ​थोड़े से भुने हुए तिल 

​मूंगफली का तेल बनाने का तरीका-

  1. सबसे पहले एक किलो कच्ची मूंगफली को धीमी आंच पर किसी बर्तन में भून लें.
  2. इसे तब तक भूनना है जब तक इसके छिलके पर हल्के भूरे रंग के निशान न आ जाएं और छिलके चटकने की आवाज आने लगे. ध्यान रखें कि मूंगफली को जलाना नहीं है.
  3. भूनने के बाद मूंगफली को एक बड़े बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें. इसके बाद इसे हाथ से मसलकर या किसी सूती कपड़े की पोटली बनाकर आसानी से छिलका उतार लें. 
  4. लगभग 70 से 80 प्रतिशत छिलका अलग करने के बाद मूंगफली को अच्छी तरह से झाड़ लें.
  5. अब मूंगफली को ग्राइंडिंग जार में डालें. जार को पूरा न भरें. पहले इसे पल्स मोड पर दरदरा पीस लें. 
  6. इसके बाद इसे हाई स्पीड पर पीसें ताकि मूंगफली से तेल रिलीज होना शुरू हो जाए और यह थोड़े गीले आटे जैसी फॉर्म में आ जाए.
  7. ​पिसे हुए मिश्रण को परात में निकाल लें और हाथों से अच्छी तरह मसलें. 
  8. अब इसमें एक-एक चम्मच हल्का गर्म पानी डालते जाएं और लगातार मसलते रहें. 
  9. एक साथ ज्यादा पानी न डालें. जैसे-जैसे आप इसे गूंथेंगे, मूंगफली का गुदा पानी सोख लेगा और तेल अलग होना शुरू हो जाएगा.
  10. ​जब मिश्रण डो की तरह तैयार हो जाए और उसमें से तेल अलग दिखने लगे, तो थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर दोनों हाथों से जोर लगाते हुए अच्छी तरह निचोड़ लें.
  11. आप चाहें तो छलनी या सूती कपड़े की मदद से भी सारा शुद्ध तेल छानकर अलग बर्तन में निकाल सकते हैं.
  12. जो तेल निकला है, उसे एक दिन की धूप जरूर दिखाएं ताकि पानी का जो हल्का-फुल्का अंश रह गया हो, वह पूरी तरह सूख जाए. 
  13. आपका एकदम शुद्ध और घर का बना मूंगफली का तेल तैयार है.

​बचे हुए फाइबर से बनाएं हेल्दी लड्डू-

तेल निकालने के बाद जो सूखा फाइबर बचता है, उसे फेंके नहीं. इसमें पिसा हुआ गुड़ और थोड़े भुने हुए तिल मिलाकर आप बहुत ही स्वादिष्ट और एनर्जेटिक लड्डू तैयार कर सकते हैं. यह लड्डू खाने में जितने टेस्टी होते हैं, सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद भी होते हैं.

ये भी पढ़ें- लहसुन छीलने में आता है आलस? बिना हाथ दुखाए मिनटों में छीले लहसुन, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

ये वीडियो भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peanut Oil, Peanut Oil For Health, Moongfali Tel Khane Ke Fayde, Peanut Laddu For Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com