Asian Games 2026 Day 13 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 के 13वें दिन भारत के पास पदकों की संख्या बढ़ाने और पदक तालिका में ऊपर चढ़ने का शानदार मौका होगा. सुबह का सत्र बॉक्सिंग के नाम रहेगा, जहां लवलीना बोरगोहेन, परवीन और अंकुश अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे. दोपहर में सबसे बड़ा आकर्षण महिला हॉकी का फाइनल होगा, जहां भारतीय टीम का सामना चीन से होगा. भारतीय महिला टीम स्वर्ण पदक जीतकर टूर्नामेंट का शानदार अंत करना चाहेगी. इसके अलावा रिकर्व आर्चरी और रेसलिंग में भी भारत की कई पदक उम्मीदें मैदान में रहेंगी. इन स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने की मजबूत दावेदारी पेश करेंगे. फिलहाल भारत के खाते में 64 पदक हैं, जिनमें 10 स्वर्ण, 22 रजत और 32 कांस्य पदक शामिल हैं. शुक्रवार भारत के लिए पदकों के लिहाज से बेहद अहम दिन साबित हो सकता है.
आने वाले इवेंट्स
सुबह 6:00 बजे से: गोल्फ - महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले और टीम राउंड 3 में अदिति अशोक, प्रणवी उर्स और दीक्षा डागर.
सुबह 6:00 बजे से: गोल्फ - पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले और टीम राउंड 3 में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू.
सुबह 6:20 बजे: ताइक्वांडो - मिक्स्ड व्यक्तिगत वर्चुअल ताइक्वांडो राउंड ऑफ 16 में कशिश मलिक बनाम हांगकांग की लैम सिउ वाई.
सुबह 6:30 बजे: वॉलीबॉल - पुरुष वर्गीकरण (5-8वां स्थान) मुकाबले में भारत बनाम दक्षिण कोरिया.
सुबह 6:30 बजे से: ट्रैक साइक्लिंग - महिला ओम्नियम स्क्रैच रेस क्वार्टर फाइनल में हर्षिता जाखड़; पुरुष कीरिन हीट्स में रोनाल्डो सिंह और डेविड बेकहम; पुरुष मैडिसन फाइनल में हर्षवीर सिंह सेखों और विश्वजीत सिंह.
सुबह 6:30 बजे से: सेलिंग - गर्ल्स डिंगी, पुरुष डिंगी, महिला विंडसर्फिंग और महिला डिंगी में माही वर्मा, विष्णु सरवनन, कात्या इडा कोएल्हो और नेत्रा कुमानन.
सुबह 7:08 बजे से: रेसलिंग - महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 में दीपांशी बनाम जापान की युई सुसाकी; इसके बाद रेपेचेज और पदक मुकाबले (अगर क्वालिफाई करती हैं).
सुबह 7:25 बजे से: रेसलिंग - पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा राउंड ऑफ 16 में रजत रुहल बनाम कजाकिस्तान के येदिगे कासिमबेक; इसके बाद रेपेचेज और पदक मुकाबले (अगर क्वालिफाई करते हैं).
सुबह 7:30 बजे: कैनो स्लैलम - महिलाओं और पुरुषों की कयाक क्रॉस रेस में शिखा चौहान और हितेश केवट; इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और पदक रेस (अगर क्वालिफाई करते हैं).
सुबह 7:32 बजे से: रेसलिंग - महिला 76 किग्रा राउंड ऑफ 16 में प्रिया बनाम किर्गिस्तान की क्य्ज़ी मेडेट; इसके बाद रेपेचेज और पदक मुकाबले (अगर क्वालिफाई करती हैं).
सुबह 8:02 बजे से: रेसलिंग - पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा राउंड ऑफ 16 में सुजीत बनाम अफगानिस्तान के सैयद उमर जजई; इसके बाद रेपेचेज और पदक मुकाबले (अगर क्वालिफाई करते हैं).
सुबह 8:20 बजे: आर्चरी - रिकर्व मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल में भारत बनाम जापान; इसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल (अगर भारत क्वालिफाई करता है).
सुबह 8:50 बजे: रग्बी सेवन्स - महिला पूल ई मुकाबले में भारत बनाम मलेशिया.
सुबह 10:00 बजे: बॉक्सिंग - महिला 75 किग्रा फाइनल में लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की बाओ जियी.
सुबह 10:55 बजे: आर्चरी - रिकर्व पुरुष टीम सेमीफाइनल में भारत बनाम ईरान; इसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल (अगर भारत क्वालिफाई करता है).
दोपहर 12:00 बजे: सेपकटकराव - पुरुष क्वाड्रेंट सेमीफाइनल में भारत बनाम TBD.
दोपहर 2:15 बजे: बॉक्सिंग - महिला 65 किग्रा फाइनल में परवीन बनाम चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन.
दोपहर 2:45 बजे: बॉक्सिंग - पुरुष 80 किग्रा फाइनल में अंकुश बनाम किम मिनसोंग.
दोपहर 3:30 बजे: हॉकी - महिला फाइनल (गोल्ड मेडल मैच) में भारत बनाम चीन.
India at Asian Games 2026 LIVE Updates: Medal Tally, Results, Latest News from Aichi-Nagoya
Asian Games 2026 Day 13 LIVE Updates, आर्चरी: भारत ने फिर की बराबरी, फाइनल में मुकाबला कांटे का
दूसरे सेट में दक्षिण कोरिया ने 56 अंक जुटाए, लेकिन भारत ने भी शानदार जवाब दिया. अंकिता भकत ने 10, कीर्ति ने 8 और दबाव में कुमकुम मोहोद ने एक बार फिर 10 लगाकर भारत को सेट में बराबरी दिला दी. दोनों टीमों ने 56-56 का स्कोर किया और सेट अंक बांट लिए.
दो सेट के बाद स्कोर: भारत 2-2 दक्षिण कोरिया
Asian Games 2026 Day 13 LIVE Updates, आर्चरी: कोरिया ने दूसरे सेट में बनाया दबाव, भारत को 29 की जरूरत
दक्षिण कोरिया ने दूसरे सेट का शानदार अंत करते हुए 56/60 का स्कोर खड़ा किया. ली युंजी ने 10, जबकि कांग चेयॉन्ग और ओह येजिन ने 9-9 अंक जुटाए.
अब भारत को सेट बराबर करने के लिए 28 और सेट जीतने के लिए 29 अंकों की जरूरत है.
रिकर्व महिला टीम फाइनल: भारत vs दक्षिण कोरिया
Asian Games 2026 Day 13 LIVE Updates, आर्चरी: भारत ने पहले सेट में दक्षिण कोरिया को रोका, भारत 1-1 दक्षिण कोरिया
रिकर्व महिला टीम फाइनल के पहले सेट में भारत ने शानदार जुझारूपन दिखाया. अंकिता भकत ने 9, कीर्ति ने 7 और कुमकुम मोहोद ने दबाव में शानदार 10 लगाकर भारत को मुकाबले में बनाए रखा. दोनों टीमों ने 54-54 का स्कोर बनाया, जिसके चलते पहला सेट बराबरी पर रहा.
पहले सेट के बाद स्कोर: भारत 1-1 दक्षिण कोरिया
Asian Games 2026 Day 13 LIVE Updates, आर्चरी: कोरिया ने पहले सेट में 54 अंक बनाए, भारत को 27 की जरूरत
दक्षिण कोरिया ने पहले सेट का अंत 54/60 के स्कोर के साथ किया. ली युंजी ने शुरुआती 7 के बाद वापसी करते हुए 9 लगाया, जबकि कांग चेयॉन्ग ने 10 और ओह येजिन ने 9 अंक जुटाए.
अब भारत को सेट जीतने के लिए 27 और सेट बराबर करने के लिए 26 अंकों की जरूरत है.
Asian Games 2026 Day 13 LIVE Updates, आर्चरी: गोल्ड के लिए भारत-दक्षिण कोरिया आमने-सामने
रिकर्व महिला टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत की कुमकुम मोहोद, कीर्ति और अंकिता भकत की तिकड़ी का सामना दुनिया की सबसे मजबूत आर्चरी टीम दक्षिण कोरिया से होगा. कागजों पर कोरिया को स्पष्ट बढ़त हासिल है. क्वालिफिकेशन में कोरिया की तीरंदाज पहले, तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं, जबकि भारतीय तिकड़ी 10वें, 20वें और 25वें स्थान पर रही थी.
भारत ने सेमीफाइनल में चीन को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन गोल्ड जीतने के लिए उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. भारत को 7 और 8 के स्कोर से बचना होगा, क्योंकि कोरिया के खिलाफ छोटी गलतियां भी भारी पड़ सकती हैं. भारत पहली बार एशियन गेम्स की रिकर्व महिला टीम फाइनल में खेल रहा है.
Asian Games 2026 Day 13 LIVE Updates, सेपक टकरा: महिला क्वाड्रेंट में भारत का अभियान समाप्त
महिला क्वाड्रेंट स्पर्धा में भारत को ग्रुप मैच में थाईलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही भारतीय टीम अपने तीनों ग्रुप मुकाबले हार गई और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई.
हालांकि, पुरुष क्वाड्रेंट टीम आज बाद में सेमीफाइनल में उतरेगी और भारत की पदक उम्मीदें अब उसी पर टिकी हैं.
Asian Games 2026 Day 13 LIVE Updates, आर्चरी: भारत फाइनल में, चीन को 5-1 से हराया
रिकर्व महिला टीम सेमीफाइनल में भारत ने चीन को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. निर्णायक सेट में चीन 51 अंक ही बना सका. भारत को जीत के लिए 26 और मुकाबला बराबर करने के लिए 25 अंकों की जरूरत थी. कीर्ति ने 9, अंकिता ने 8 और कुमकुम ने 8 अंक जुटाए, जिससे सेट बराबर रहा और भारत ने मैच अपने नाम कर लिया.
अब गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा.