विज्ञापन

7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है? शरीर में दिखने लगेंगे ये 5 बदलाव

नियमित रूप से लगातार 7 दिनों तक अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कई तरह के बदलाव देखे जा सकते हैं. यहां जानते हैं खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है? शरीर में दिखने लगेंगे ये 5 बदलाव
Empty Stomach Garlic: 7 दिन तक लहसुन खाने से क्या होता है?

लहसुन लगभग हर एक भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता है. इसका इस्तेमाल मसालों के रूप में काफी ज्यादा होता है, लेकिन आयुर्वेद में लहसुन को औषधि के समान माना गया है. अगर नियमित रूप से लहसुन की कलियों का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में कई तरह के बदलाव देखे जा सकते हैं. ऐसे माना जाता है कि अलग 7 दिनों तक इसे रोजाना खाया जाए, तो पेट से लेकर हार्ट संबंधी परेशानियों से कुछ हद तक राहत मिल सकती है. यहां जानते हैं 7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

पाचन तंत्र को करे मजबूत

खाली पेट लहसुन का सेवन करने से पाचन क्रिया को मजबूत किया जा सकता है. अगर आप नियमित रूप से खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो इससे डायजेस्ट सिस्टम को एक्टिव किया जा सकता है. इससे गैस, अपच जैसी परेशानियों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है. 

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

7 दिन तक खाली पेट लहसुन का सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है. अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन लगातार 7 दिनों तक करते हैं, तो इससे आपकी इम्यून सिस्टम को सपोर्ट मिलता है. ये बदलते मौसम में होने वाले इंफेक्शन से आपको सुरक्षित रख सकता है. 

हार्ट हेल्थ को करे बेहतर

लहसुन का सेवन करने से हार्ट हेल्थ को भी बेहतर किया जा सकता है. लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जा सकता है. नियमित सेवन से इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इसे किसी दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

शरीर की सूजन कम करने में मदद

लहसुन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. लगातार कुछ दिनों तक सेवन करने से शरीर में होने वाली सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायता मिल सकती है.

शरीर को करे डिटॉक्स

कई लोग मानते हैं कि खाली पेट लहसुन खाने से शरीर के प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन सिस्टम को समर्थन मिलता है. यह लिवर के सामान्य कार्यों को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है.

इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से कुछ लोगों को पेट में जलन, एसिडिटी, बदबूदार सांस, गैस या पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है. यदि आपको अल्सर, गंभीर एसिडिटी या पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन शुरू नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें - सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic, Garlic Eating Benefits, Garlic Achar, Garlic Allergy, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com