Pure Ghee Making Video: आयुर्वेद में देसी घी को अमृत कहा गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका इस्तेमाल सिर्फ खान-पान में ही नहीं बल्कि कई तरह के इलाज, पूजा और यज्ञ में होता आया है. हमारी पुरानी पीढ़ियां इसके फायदों को समझती थी. हालांकि, आज हम फिट होने के नाम पर या तो इससे परहेज करने लगे हैं या इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो बाजारों में मिलने वाला पैकेट बंद घी. जिसके पैकटों पर भले ही शुद्ध देसी (Shuddh Desi Ghee) घी बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो लेकिन असल में वह इतना शुद्ध होता नहीं है. जिसे खाने से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं लेकिन अगर आपको यही घी एकदम शुद्ध और बिना मिलावट का मिल जाए तो. जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने. एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है, वो लोग एकदम शुद्ध घी बनाते हैं.
घी मिलावट हुआ साबित तो एक लाख का इनाम | How ghee is made in factory
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब चर्चा में है. इस वीडियो को फूड ब्लॉगर अमर सिरोही ने अपने 'फूडी इंकार्नेट' नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. इसमें घी बनाने के प्रोसेस को दिखाया गया है. वीडियो में ये भी दावा किया जा रहा है कि इन असली देसी गायों के दूध से बना घी एकदम प्योर है क्योंकि ये गायें जंगल में चरती हैं जिन्होंने कभी केमिकल कंज्यूम ही नहीं किया है. वीडियो के मुताबिक राजस्थान के सीकर जिले में एक रिटायर्ड पुलिस अफसर ने 10 हजार देसी गायों को अपनी गौशाला में पाला है. जो रोजाना 15 हजार लीटर दूध देती हैं. गौशाला के मालिक का ये भी कहना है कि अगर उनके घी में किसी को भी मिलावट मिलती है तो वे उसे एक लाख का ईनाम भी देंगे.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कुछ ऐसे आए लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो को यूट्यूब पर 16 फरवरी को ही शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से इसे 45 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और संख्या अभी भी बढ़ रही है. वहीं हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. कई लोग कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये दूध नहीं अमृत है. वहीं एक यूजर ने तो ये भी पूछ लिया कि क्या ये पाकिस्तान डिलीवर होता है?, दूसरे यूजर ने सीधे यही पूछ लिया कि ये बताओ एक लाख कैसे जीतना है. वहीं कई यूजर्स का कहना है ये मात्र एक प्रमोशन का वीडियो है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं