क्या आप भी मैकडॉनल्ड्स में जा कर चाव से खाते हैं अपनी पसंद के आइटम, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद हैरान हो जाएंगे आप. हाल ही में अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा है कि क्वार्टर पाउंडर्स और मैकडॉनल्ड्स के अन्य मेनू आइटमों में परोसे जाने वाले ताजे, कटे हुए प्याज अमेरिका में ई. कोली प्रकोप के संभावित सोर्स हैं. सीडीसी के ताजा डेटा के अनुसार, बुधवार तक 13 अमेरिकी प्रांतों में ई. कोली के कुल 90 मामले सामने आए हैं, जिनमें 15 नए मामले शामिल हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें अब तक 27 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, एक मरीज के मौत की भी खबर है. सीडीसी ने कहा कि और भी बीमारियां सामने आई हैं, लेकिन वे मैकडॉनल्ड्स और टेलर फार्म्स द्वारा खाद्य सेवा स्थानों से प्याज हटाने की कार्रवाई से पहले की हैं.
सीडीसी ने कहा कि दोनों कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों को लेकर उठाए गए कदमों के कारण उसका मानना है कि जनता के लिए जोखिम बहुत कम है. ई. कोली कई जगहों पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया हैं, जिनमें पर्यावरण, खाद्य पदार्थ, पानी और लोगों और जानवरों की आंतें शामिल हैं. अधिकांश ई. कोली हानिकारक नहीं होते वह स्वस्थ आंत्र पथ का हिस्सा होते हैं. हालांकि, सीडीसी के अनुसार कुछ ई. कोली लोगों में डायरिया, मूत्र मार्ग संक्रमण, निमोनिया, सेप्सिस और अन्य बीमारियों के कारण बन सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- फल या जूस, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
कोली संक्रमण के लक्षण-
बता दें कि ई. कोली संक्रमण में मरीज को ऐंठन, दस्त और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते है. इसके गंभीर होने पर मरीज को बुखार और उल्टी के साथ खून के दस्त भी हो सकते हैं. इसके लक्षण आम तौर पर तीन से आठ दिनों के भीतर दिखाई देते हैं. इसके ज्यादातर मरीजों को ठीक होने के लिए लगभग 10 दिन का समय लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं