Fruit Vs Fruit Juice In Hindi: कई बार फिट रहने के लिए डॉक्टर आपको फ्रूट्स खाने या इसका जूस पीने की सलाह देते है. लेकिन हमेशा ही लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि सेहत के हिसाब से हमारे लिए फल अच्छे हैं, या इसका जूस. आज हम आपकी यह चिंता भी दूर करेंगे, और आपको बताएंगे कि आपकी सेहत के लिए आखिर क्या फायदेमंद है. इस चीज को समझने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट रिद्धि खन्ना ने बताया, ''फल या फिर उसका जूस, क्या आपके लिए जरूरी है, यह संदेश लोगों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है. हमें फलों से फाइबर मिलता है, मगर यह हमें तभी मिलेगा, जब हम फलों का जूस पीने के बजाय साबूत फल खाएंगे. फलों में मौजूद फाइबर हमारे पाचन संबंधी रोगों के लिए बेहद खास होता है. इसके आलावा फलों से विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स मिलता है.''
फल या जूस सेहत के लिए क्या फायदेमंद- What Is The More Beneficial Fruit Or Juice?
उन्होंने कहा, ''जूस के मुकाबले फल हमारी बॉडी में शुगर के लेवल को सही बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी मदद कर सकते हैं. ''
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जूस के बारे में उन्होंने कहा कि जब फलों का जूस बना दिया जाता है, तो उसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों के अलावा फाइबर भी उसमें से गायब हो जाता है.
ये भी पढ़ें- काजू-बादाम से ज्यादा फायदेमंद है भूरे रंग का ये नट, इन 10 लोगों के जरूर करना चाहिए डाइट शामिल

Photo Credit: iStock
वहीं पैक्ड जूस को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा, ''बाजार से खरीदें गए पैक्ड जूस में शुगर की मात्रा बेहद अधिक होती है, जो आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है. इसमें मौजूद कैलोरी की अधिक मात्रा आपका वजन बढ़ा सकती है. इसके साथ ही इसमें मौजूद प्रीजर्वेटिव्स सेहत की लिए हानिकारक होते है.''
वहीं डिहाइड्रेशन होने पर क्या लेना चहिए, इस पर रिद्धि खन्ना ने कहा,'' जब आपको ऐसा महसूस हो, तो ऐसे में फल और उसका जूस दोनों ही लिए जा सकते हैं. दोनों इस समय शरीर पर अपने-अपने तरीके से काम करते हैं. मगर फाइबर की मात्रा की बात करें, तो यह जूस से गायब रहती है, मगर जूस डिहाइड्रेशन में काफी हद तक मदद कर सकता है.''
न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा कि अगर आप वजन कम करने की जर्नी पर हैं, तो आप जूस पीने की बजाय फलों का सेवन करें. साथ ही कहा कि पैक्ड जूस से अपने आप और अपने परिवार वालों को दूर रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं