विज्ञापन

70% पनीर सैंपल फेल! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर? 30 सेकंड में ऐसे करें असली-नकली की पहचान

अगर आप पनीर खरीदने जा रहे हैं, तो इसकी सही पहचान करना बिल्कुल भी न भूलें. यहां जानते हैं असली पनीर की कैसे पहचान करें?

70% पनीर सैंपल फेल! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर? 30 सेकंड में ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Fake Paneer Identification : असली-नकली पनीर की पहचान कैसे करें?

दिवाली की तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हो चुकी है. इन दिनों मार्केट में कई तरह की मिठाईयां और पकवान बाजार में मिल रहे हैं. त्योहारों के सीजन में खासतौर पर पनीर और मावा जैसी चीजें मार्केट से काफी ज्यादा खरीदी जाती हैं. लेकिन मार्केट की इन चीजों पर कई बार सवाल खड़े हो जाते हैं. क्योंकि आय दिन हमें नकली पनीर और मावा पकड़ने की खबरे पढ़ने या फिर देखने को मिल जाती हैं. हाल ही में असम के फूड डिपार्टमेंट की जांच में पनीर के बड़ी संख्या में सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए गए हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, जांच किए गए करीब 70 फीसदी सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे. इस खुलासे के बाद बाजार में बिक रहे पनीर की शुद्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं और लोगों की चिंता बढ़ गई है. अगर आप भी मार्केट से पनीर खरीदने जा रहे हैं, तो इसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें. इस विषय की ज्यादा जानकारी के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल की डायटीशियन एंड न्यूट्रीशनिस्ट स्वेता ए से बातचीत की. यहा जानते हैं मार्केट असली और नदली पनीर की पहचान कैसे करें और खराब पनीर खाने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं?

कैसे करें असली पनीर की पहचान?

मसलकर देखें : पनीर का एक छोटा टुकड़ा हाथ में लेकर हल्का दबाएं. असली पनीर आसानी से टूटकर बिखरने लगता है, क्योंकि इसमें दूध का नैचुरल प्रोटीन होता है. वहीं, नकली या सिंथेटिक पनीर रबड़ की तरह खिंच सकता है या आसानी से नहीं टूटता.

गर्म पानी टेस्ट: पनीर के टुकड़े को कुछ मिनट के लिए गर्म पानी में डालें. निकालकर उसकी बनावट और खुशबू को जांचें. असली पनीर में दूध जैसी हल्की सुगंध बनी रहती है. वहीं, मिलावटी पनीर में अजीब गंध आ सकती है या उसकी बनावट असामान्य लग सकती है.

स्वाद से पहचान: असली पनीर का स्वाद हल्का दूधिया और ताजा होता है. अगर पनीर चबाने पर ज्यादा चिपचिपा, रबड़ जैसा या साबुननुमा स्वाद महसूस हो, तो सतर्क हो जाएं. ये मिलावट का संकेत हो सकता है.

नकली पनीर कैसे होता है तैयार?

डायटीशियन का कहना है कि नकली पनीर में दूध की मात्रा कम या न के बराबर हो सकती है. कई मामलों में इसमें स्टार्च, सिंथेटिक पदार्थ, डिटर्जेंट, वेजिटेबल ऑयल या अन्य सस्ते तत्व मिलाए जाते हैं, ताकि लागत घटे और मुनाफा बढ़ाया जा सके. ऐसा पनीर स्वाद और बनावट में असली जैसा दिख सकता है, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

नकली पनीर खाने से क्या हो सकते हैं नुकसान?

स्वेता ए कहती हैं कि अगर आप नकली पनीर का सेवन करते हैं, तो इससे कुछ समस्याएं हो सकती हैं. इन समस्याओं में पाचन संबंधी समस्याएं, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. अगर इसमें हानिकारक केमिकल्स या सिंथेटिक पदार्थों का इस्तेमाल हुआ हो, तो लंबे समय में ये लिवर और किडनी की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है. बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों पर इसका असर ज्यादा गंभीर हो सकता है.

ये भी पढ़ें - त्योहारों में धड़ल्ले से बिक रहा एनालॉग पनीर, फेक पनीर पर NHRC ने मांग ली रिपोर्ट, सप्लाई-बिक्री पर सरकारों से सवाल
.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake Paneer, Fake Paneer Adulteration, Fake Paneer Allegation, Food Safe, Food Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com