विज्ञापन

बैंगन पसंद नहीं? एक बार खाकर देखिए शेफ संजीव कपूर का ये मसालेदार फ्राइड बैंगन, नोट करें रेसिपी

Masala Fried Baingan: बोरिंग बैंगन को कहें बाट-बाय और घर पर बनाएं शेफ संजीव कपूर स्टाइल चटपटे क्रिस्पी फ्राइड बैंगन.

बैंगन पसंद नहीं? एक बार खाकर देखिए शेफ संजीव कपूर का ये मसालेदार फ्राइड बैंगन, नोट करें रेसिपी
फ्राइड बैंगन कैसे बनाएं.
NDTV

बैंगन का नाम सुनते ही घर के बच्चे और बड़े सभी इसे खाने में नाक-मुंह बनाने लगते हैं. क्या आपके यहां भी ऐसा ही होता है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको शेफ संजीव कपूर द्वारा शेयर एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे मांग-मांग कर खाएंगे बड़े और बच्चे. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं बैंगन फ्राइड की आसान रेसिपी.

कैसे बनाएं फाइड बैंगन- (How To Make Masala Fried Baingan)

  1. ​सबसे पहले आपको एक बड़ा वाला बैंगन लेना है. इसके बाद बैंगन के गोल या लंबे स्लाइसेस काट लें, ध्यान रहे कि ये स्लाइसेस न तो बहुत ज्यादा पतले होने चाहिए और न ही बहुत ज्यादा मोटे. 
  2. इसके बाद चाकू की मदद से इन स्लाइसेस पर हल्के-हल्के कट्स लगा लें. 
  3. ऐसा करने से जब आप बैंगन पकाएंगे तो मसाला अंदर तक अच्छी तरह से समा जाएगा और बैंगन भी अंदर तक बढ़िया से पक जाएगा. 
  4. ​अब इन स्लाइसेस पर अलग से थोड़ा सा नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें.
  5. नमक लगाने से बैंगन अपना हल्का पानी छोड़ना शुरू कर देता है. 
  6. इसके बाद मसालों की तैयारी करें. एक कटोरी में धनिया पाउडर, सौंफ का पाउडर, थोड़ी सी हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और खट्टेपन के लिए अमचूर पाउडर लें. साथ ही इसमें थोड़ा सा बेसन भी मिलाएं. 
  7. इन सभी मसालों को बेसन के साथ अच्छी तरह से मिला लें. ​अब एक मोटे पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. 
  8. तैयार किए गए मसाले को बैंगन के स्लाइस पर अच्छे से लगाएं और हल्के हाथ से दबाएं ताकि मसाला उस पर चिपक जाए, और जो एक्स्ट्रा मसाला हो उसे झाड़ कर हटा दें. 
  9. अब इन मसालेदार बैंगन के स्लाइसेस को गरमा-गरम तेल में पकने के लिए रख दें. 
  10. जब ये एक तरफ से क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह से पकने दें. 
  11. ​इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इन्हें डीप फ्राई यानी बहुत ज्यादा तेल में नहीं तला जाता है, बल्कि शैलो फ्राई करके एकदम क्रिस्पी तैयार किया जाता है.
  12. जब बैंगन दोनों तरफ से बढ़िया क्रिस्प हो जाएं, तो इन्हें तेल से बाहर निकाल लें.
  13. ​इसे सर्व करने का तरीका भी बेहद खास है. आप चाहें तो इसे सिंपल दही के साथ सर्व कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- प्रोटीन इनटेक बढ़ाने का बेस्‍ट नाश्ता, हर बाइट में मिलेगा 7 ग्राम प्रोटीन, देखें पनीर उत्तपम का Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fried Baingan, Baigan Recipe, Baigan Khane Ke Fayde, Eggplant Recipe, Eggplant Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com