- स्प्राउट में ढे़र सारे पोषक तत्व होते हैं.
- ओट्स को आप कई तरह से बना कर खा सकते हैं.
- भाप में पकी इडली जिसमें तेल की जरूरत नहीं.
Light Breakfast Recipes: बदलती और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से आजकल हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए अपने स्वास्थ्य के साथ अपने दिल का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है. अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो एक्सरसाइज के साथ-साथ खाने पीने की चीजों को लेकर भी सजग रहने की जरूरत है. तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नाश्ते की ऐसी 7 रेसिपी जो टेस्ट के साथ-साथ आपके दिल का भी ख्याल रखने में मदद कर सकती है.
हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हैं ये रेसिपीजः
1. ब्राउन ब्रेड सैंडविचः
आमतौर पर ब्रेड मैदे से बनी होती है, जो खाने में नुकसान कर सकती है, ऐसे में ब्राउन ब्रेड को अपने नाश्ते में शामिल कर आप अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं. ब्राउन ब्रेड की आप सैंडविच बना सकते हैं जो टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है. ब्रेकफास्ट सैंडविच बनाने के लिए आप कई तरह की हरी सब्जियों का इस्तेमाल कर इसे और हेल्दी बना सकते हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
2. स्प्राउट चाटः
स्प्राउट में ढे़र सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करने का काम करते हैं और दिल को सेफ और हेल्दी बनाएं रखते हैं. हर दिन सुबह नाश्ते में अंकुरित चना या फिर कोई भी अन्य स्प्राउट को प्याज, टमाटर, हरी मिर्च के साथ मिलाकर आप खा सकते हैं. आप चाहें तो इसमें नींबू और ब्लैक पेपर भी मिला सकते हैं.
Pav Bhaji Dosa: बेहतरीन स्वाद और कम्फर्ट फूड के लिए ट्राई करें पाव भाजी डोसा

स्प्राउट में ढे़र सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करने का काम करते हैं
3. फलों का रायताः
दही को अपने नाश्ते शामिल कर सकते हैं. दही और फलों का कॉन्बिनेशन पेट भरने के अलावा आपको हेल्दी भी बनाए रखने में भी मदद कर सकता है. इससे दिल को भरपूर एनर्जी मिलती है. इसमें लो फैट होता है और एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है. दही और फल, अच्छे डेजर्ट स्नैक्स माने जातें हैं. इसके सेवन से आप अपने हार्ट को स्वस्थ्य बनाए रख सकते हैं.
4. ओट्स का उपमा या इडलीः
अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो अपने नाश्ते में ओट्स को जरूर शामिल करें. ओट्स को आप कई तरह से बना कर खा सकते हैं. ओट्स में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ओट्स को आप फ्रूट्स के साथ खा सकते हैं, ओट्स की इडली बना सकते हैं. इडली बनाने के लिए उसमें सभी हरी सब्जियां मिलाकर उसे इडली के सांचे में रखकर बनाएं और फ्राई करके टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.
5. मल्टीग्रेन इडलीः
भाप में पकी इडली जिसमें तेल की जरूरत नहीं. इसमें सेहत के लिए फायदेमंद ग्रेन्स जैसे ज्वार, बाजरा, ओट्स, मेथी दाना और गेहूं का आटा लिया जा सकता है. मल्टीग्रेन इडली बनाने के लिए आप ताज़ी सब्ज़ियां भी मिला सकते हैं.
6. मिक्स फ्रूट ओट्स स्मूदीः
नाश्ते में स्मूदी को शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है. स्मूदी आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास देती है. इसके अलावा ये टेस्टी और हेल्दी भी होती है. आपके दिल का ख्याल रखने के लिए स्मूदी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. मिक्स फ्रूट ओट्स स्मूदी बनाने के लिए आप केले ,दूध ,अनार ,दही और ओट्स को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर झटपट तैयार कर सकते हैं.
7. एग व्हाइट ऑमलेट या एग व्हाइट भुर्जीः
प्रोटीन से भरपूर अंडे को ब्रेकफास्ट में शामिल करने के कई फायदे हैं. अंडे को एनर्जी बूस्टर कहा जाता है. नाश्ते में अंडे लेने से आपको ऊर्जा मिलेगी जो आलस की दूर भगाएगी. अंडे प्रोटीन का अच्छा सोर्स माने जाते हैं, लेकिन अंडे को अपने नाश्ते में शामिल करते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि आप अंडे का पीला वाला भाग ना खाएं, सिर्फ एग व्हाइट को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं.
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Kashmiri Pulao: पुलाव खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें टेस्टी कश्मीरी पुलाव रेसिपी
How To Use Mango Kernel: आम की गुठली के चार हैरान करने वाले फायदे
Monsoon Food Combinations: मॉनसून सीजन में हेल्दी और फिट रहने के लिए इन फूड कॉम्बिनेशन का करें सेवन
Black Chickpeas Recipes: स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर हैं काले चने से तैयार ये रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं