विज्ञापन

हाथ पैर, कमर-घुटने का दर्द करें दूर, घर पर बनाएं हड्डियां मजबूत और दिमाग तेज करने वाले पौष्टिक लड्डू

सर्दियों में हाथ-पैरों में दर्द और कमर दर्द की परेशानी रहती है, तो एक बार ये स्पेशल लड्डू बनाकर जरूर खाएं. यहां जानते हैं ताकतवार लड्डू की रेसिपी-

हाथ पैर, कमर-घुटने का दर्द करें दूर, घर पर बनाएं हड्डियां मजबूत और दिमाग तेज करने वाले पौष्टिक लड्डू
dryfruits laddu recipe : ड्राईफ्रूट्स लड्डू कैसे बनाएं?

सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अतिरिक्त पोषण और एनर्जी की जरूरत पड़ती है. ठंड के दिनों में अक्सर लोगों को हाथ-पैरों में दर्द, कमर दर्द, घुटनों की परेशानी, थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप बिना चीनी और गुड़ के कोई हेल्दी मिठाई तलाश रहे हैं, त Cooking With Chef Ashok की यह ड्राई फ्रूट लड्डू रेसिपी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. ये लड्डू कई तरह के ड्राई फ्रूट्स, बीजों और खजूर से तैयार किए जाते हैं, जो शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करते हैं. यहां जानते हैं लड्डू कैसे करें तैयार?

वीडियो में रेसिपी देखें...

ताकतवर लड्डू कैसे तैयार करें?

आवश्यक सामग्री

काजू - 100 ग्राम 
बादाम - 100 ग्राम 
अखरोट - 50 ग्राम 
पिस्ता - 50 ग्राम 
मगज (वाटरमेलन सीड्स) - 50 ग्राम 
तिल - 50 ग्राम 
कद्दू के बीज - 50 ग्राम 
अलसी - 70-80 ग्राम 
गोंद - 50 ग्राम 
खसखस - 50 ग्राम 
सूखा नारियल - 50-60 ग्राम 
किशमिश - 50 ग्राम 
खजूर - 400 ग्राम 
देसी घी - 2-3 बड़े चम्मच 
इलायची पाउडर - आधा चम्मच 

विधि

सबसे पहले काजू और बादाम को देसी घी में हल्का भून लें. इसके बाद अखरोट और पिस्ता डालकर कुछ मिनट तक भूनें. दूसरी तरफ अलसी और तिल को ड्राई रोस्ट करें, जबकि कद्दू और मेलन सीड्स को हल्के घी में भून लें. 

अब खसखस, अलसी और तिल को दरदरा पीस लें. गोंद को घी में अच्छी तरह तलकर क्रश कर लें. सभी सामग्री को एक बड़े बर्तन में मिलाएं. इसके बाद खजूर को थोड़ा घी डालकर नरम होने तक पकाएं और इसे तैयार मिश्रण में मिला दें. जब मिश्रण हल्का गर्म हो, तभी इसके लड्डू बना लें. ठंडा होने पर मिश्रण को बांधने में कठिनाई हो सकती है.

पोषक तत्वों से भरपूर तैयार है लड्डू

ये लड्डू सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी हैं. इनमें मौजूद बादाम, अखरोट, पिस्ता, अलसी, तिल और खजूर शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं.

हड्डियों और दिमाग के लिए क्यों फायदेमंद हैं ये लड्डू?

अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है. तिल, खसखस और मगज कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं. वहीं अखरोट और बादाम याददाश्त बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने में सहायक माने जाते हैं. खजूर प्राकृतिक मिठास देने के साथ आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है.

कैसे करें स्टोर?

इन पौष्टिक लड्डुओं को एयरटाइट कंटेनर में भरकर बिना फ्रिज के लगभग एक महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है. हालांकि इनके स्वाद और पौष्टिकता के कारण ये आमतौर पर जल्दी खत्म हो जाते हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dry Fruits, Dry Fruits And Dessert, Laddu Recipe, Laddu Recipes, Laddu Recipes For Summers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com