दिवाली हो या घर में कोई खास मौका, मिठाई के बिना त्योहार का मजा अधूरा लगता है. ऐसे में अगर आप बाजार की मिठाई की जगह घर पर कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो लौकी की बर्फी अच्छा विकल्प हो सकती है. दूध, घी, चीनी और इलायची से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसमें किसी तरह के फूड कलर की जरूरत नहीं पड़ती. निशा मधुलिका ने वीडियो शेयर करते हुए रेसिपी में लौकी के लच्छों को दूध के साथ पकाकर सॉफ्ट और लच्छेदार बर्फी बनाने का तरीका बताया गया है.
लौकी की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
निशा मधुलिका ने बताया कि इस बर्फी को बनाने के लिए 1 किलो लौकी, 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 225 ग्राम चीनी, 50 से 60 ग्राम घी और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर चाहिए. सजावट के लिए बादाम या पिस्ता भी इस्तेमाल कर सकते हैं. रेसिपी में दूध को गाढ़ा करने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोडा डालने का सुझाव दिया गया है, हालांकि इसे डालना जरूरीी नहीं है.
लौकी- 1 किलो
दूध- 1 लीटर
घी- 4 बड़े चम्मच
चीनी- 1 कप (225 ग्राम)
बेकिंग सोडा- 1/8 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
पिस्ता कतरन- 1 बड़ा चम्मच
लौकी को ऐसे करें तैयार
बता दें कि सबसे पहले लौकी को धोकर सुखा लें और छील लें. डंठल हटाने के बाद एक छोटा टुकड़ा चखककर देख लें कि लौकी कड़वी तो नहीं है. लौकी को छोटे टूकड़ों में काटें और अंदर का सख्त बीज वाला हिस्सा निकाल दें. अब इसे मीडियम ग्रेटर से कद्दूकस करें. हल्का-सा निचोड़कर अतिरिक्त रस निकाल दें, लेकिन लौकी को पूरी तरह सूखा न करें.
दूध और लौकी को अलग-अलग पकाएं
कढ़ाई में घी गर्म करके कद्दूकस की हुई लौकीी डालें और धीमी-मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट भूनें. इसके बाद चीनी डालकर पकाएं, जब तक लौकी का पानी सुखने न लगे. दूसरी ओर दूध को उबालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा करें. दूध को तलेे में लगने से बचाने के लिए बीच-बीच में चलाते रहना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- दिवाली पर क्या बनाएं? झंझट खत्म, सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएंगे ये 4 टेस्टी स्नैक्स
बर्फी जमाने का सही तरीका
जब दूध गाढ़ा होकर लगभग एक-तिहाई रह जाए तो उसे पकी हुई लौकी में मिला दें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक वह गााढ़ा होकर कढ़ाई छोड़नेे न लगे. आखिर में इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें. घी लगी थाली में लौज फैलाएं और ऊपर से बादाम या पिस्ता डालकर हल्का दबा दें. इसे ठंडा होने के बाद जमनेे के लिए रख दें. अच्छी तरह सेट होने पर मनचाहे आकार में काट लें.
बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
लौकी और दूध को पकाते समय नियमित रूप से चलाते रहें, ताकि मिश्रण जले नहीं. बर्फी को काटने से पहले पूरी तरह सेेट होने दें. तैयार मिठाई को साफ, ढके हुए डिब्बे में फ्रिज में रखें. इसकी शेल्फ लााइफ तापमान और सफाई पर निर्भर करती है, इसलिए खराब होने के संकेत दिखें तो इसका सेेवन न करें.
ये भी पढ़ें- असली और नकली देसी घी की पहचान कैसे करें? हथेली पर रखते ही पता चल जाएगा घी ओरिजिनल है या मिलावटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं