विज्ञापन

Navratri 1st Day: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं गाय के दूध से बनी खीर का प्रसाद, फटाफट नोट करें रेसिपी

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग चढ़ाया जाता है. आप गाय के दूध से बनी खीर चढ़ा सकते हैं.

Navratri 1st Day: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं गाय के दूध से बनी खीर का प्रसाद, फटाफट नोट करें रेसिपी
मां शैलपुत्री को किस चीज का लगाएं भोग.
Copilot

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. इस साल नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर 2026 से हो रहा है. इन नौ दिनों में भक्त माता के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं. नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करते हैं. जिसे कलश स्थापना (Kalash Sthapana) भी कहा जाता है. . माना जाता है जो भक्त मां कि भक्ति और श्रद्धा से आराधना करते हैं, मां दुर्गा 9 दिनों तक उनके घरों में विराजमान रहकर उनपर अपनी कृपा बरसाती हैं. अगर आप भी इस नवरात्रि माता का प्रिय प्रसाद उन्हें अर्पित करना चाहते हैं, तो गाय के दूध से बनी चीजे चढ़ा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं गाय के दूध की खीर.

कैसे बनाएं गाय के दूध की खीर-

सामग्री-

मखाना (फॉक्स नट्स)

गाय का दूध

चीनी

इलायची पाउडर

ड्राई फ्रूट्स

विधि-

इस खीर को बनाने के लिए सबसे पहले मखाना को हल्का सा घी में भून लें. 

एक पैन में गाय का दूध गरम करें. गरम दूध में भुने हुए मखाना डालें और मध्यम आंच पर पकाएं. 

चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं. मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं. 

मखाना खीर तैयार है. इसे ठंडा करके भोग में चढ़ाएं. अगर आप व्रत हैं, तो भोग के बाद इस खीर का सेवन कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

खीर बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान-

मखाना बहुत ज्यादा न भूनें, वरना उसका स्वाद बदल सकता है.

दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह तले में न लगे.

चीनी हमेशा दूध थोड़ा गाढ़ा होने के बाद डालें.

खीर को ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न होने दें.

मखाना खीर क्यों है खास?

मखाना खीर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी मानी जाती है. मखाने में कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जबकि दूध शरीर को कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्व देता है. इसी वजह से व्रत के लिए इसे परफेक्ट माना जाता है. 

ये भी पढ़ें- नवरात्रि के 9 दिन के लिए 9 खास भोग रेसिपीज, जानें हर दिन का खास प्रसाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri 1st Day, Navratri 1st Day Bhog, Navratri 1st Day Bhog Recipe, Navratri 1st Day Shailputri Pujan, Shailputri Bhog Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com