विज्ञापन

Navratri 1st Day 2026: आज है नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को लगाएं इस चीज का भोग

Navratri 1st Day Mata Shailputri Bhog: हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिनों को बेहद पावन माना जाता है. आज नवरात्रि का पहला दिन है इस दिन मां शैलपुत्री को इस चीज का भोग लगाया जाता है.

Navratri 1st Day 2026: आज है नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को लगाएं इस चीज का भोग
Navratri 1st Day 2026: कैसे बनाएं बादाम का हलवा.

Chaitra Navratri Day 1: आज 19 मार्च से मां दुर्गा की पूजा-आराधना का पर्व नवरात्रि प्रारंभ हो गया है. इस साल 19 मार्च, गुरुवार से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक नवरात्र रहेंगे. हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का बहुत महत्व है. साल में कुल चार नवरात्रि आते हैं. लेकिन शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि को ही धूम-धाम से मनाया जाता है. नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना या घटस्थापना (Ghatasthapana 2026) की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है. इस दिन माता को गाय के दूध और घी से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

देवी शैलपुत्री भोग रेसिपी- (Mata Shailputri Bhog)

मां शैलपुत्री को गाय का घी अथवा उससे बने पदार्थों का भोग लगाया जाता है. माना जाता है कि मां दुर्गा को गाय के घी से बनी चीजों से अधिक लगाव है. इससे खुश होकर माता अपने भक्तों पर खास कृपा करती है. आप माता को गाय के घी से बने बादाम के हलवे का भोग लगा सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock भोग में चढ़ाएं बादाम का हलवा.

कैसे बनाएं बादाम का हलवा- (How To Make Almond Halwa)

सामग्री-

  • बादाम
  • देसी घी
  • चीनी

विधि-

इस हलवा को बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में बादाम हो हल्का से उबाल लें. बादाम को छील लें. बादाम का पेस्ट बनाने के लिए इन्हें ब्लेंडर में डालकर दरदरा पेस्ट बना लें. एक पैन में देसी घी गर्म करें और इसमें बादाम का पेस्ट डालें. इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. हलवा तैयार है, इसे कटे हुए बादाम से गार्निश करें और भोग में चढ़ाएं. अगर आप व्रत कर रहें हैं तो इस हलवे का सेवन कर सकते हैं.

बादाम का हलवा खाने के फायदे- (Badam Ka Halwa Khane Ke Fayde)

बादाम को पोषण का खजाना कहा जाता है. अगर आप नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं और व्रत के दौरान शरीर को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो बादाम का हलवा खा सकते हैं. क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, कैल्शियम, विटामिन E जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. इतना ही नहीं इस हलवे के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद मिल सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है गुड़ का प्रसाद? जानें महत्व और फायदे

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com