- नाश्ते में क्या खाना चाहिए.
- नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए.
- सुपरफूड्स फॉर ब्रेकफास्ट.
ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है. ब्रेकफास्ट अगर हेल्दी है तो आप हेल्दी हो, नाश्ते का सीधा कनेक्शन आपके हेल्थ से जुड़ा होता है. बहुत से लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं. इसके कई कारण हैं कई लोग समय की कमी के चलते नहीं करते तो कुछ सोचते हैं कि नाश्ता न करने से वजन को कम किया जा सकता है. मगर ऐसा नहीं है. अगर आप हेल्दी नाश्ता नहीं करते हैं तो इससे वजन और तेजी से बढ़ सकता है. असल में ब्रेकफास्ट ही वो आहार है जो रात भर के खाली पेट के बाद सुबह खाया जाता है. जिससे दिनभर शरीर को एनर्जी मिलती है. इसलिए ब्रेकफास्ट में हमेशा हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए. तो अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि ब्रेकफास्ट में ऐसा क्या खाएं जो हमारे पेट और आंत को हेल्दी रखे तो परेशान न हो हमने आपको कवर किया है. आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.
सेहतमंद रहने के लिए नाश्ते में खाएं ये चीजें- (Healthy Foods Should Always Be Consumed in Breakfast)
1. ओट्स-
ओट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आप ब्रेकफास्ट में ओट्स को शामिल कर सकते हैं. ओट्स फाइबर का अच्छा सोर्स है. ये पाचन के लिए अच्छा होने के अलावा खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Ragi Cheela For Breakfast: न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है रागी चीला, नाश्ते में शामिल कर वजन को भी कर सकते हैं कंट्रोल

2. दही-
दही एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दही प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. दही प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स और अच्छे कार्ब्स का अच्छा संतुलन होता है. प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया हैं और वे पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी असरदार भी माने जाते हैं. ब्रेकफास्ट में आप चीले या पराठे के साथ दही का सेवन कर सकते हैं.
3. फ्रूट सैलेड-
फ्रूट सैलेड ब्रेकफास्ट के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है. फ्रट्स को एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है. ये शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार है. फ्रूट्स सैलेड खाने शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं