Ragi Cheela For Breakfast: सुबह के समय में अगर आप हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करना चाहते हैं तो आप रागी से बने चीले को खा सकते हैं. रागी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. रागी (Ragi Benefits) से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. रागी एक अनाज है जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है. आपको बता दें कि रागी में आयरन, मैगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन बी1, बी3, बी5 और बी6 भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं रागी वजन को कम करने में मदद कर सकता है. अगर आप वजन को कम करना चहते हैं तो अपने ब्रेकफास्ट में रागी चीला को चुन सकते हैैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रागी चीला की रेसिपी जानते हैं.
कैसे बनाएं रागी चीला रेसिपी- How To Make Ragi Cheela Recipe At Home:
सामग्री-
- रागी का आटा
- दही
- हरी सब्जी
- नमक- स्वाद के अनुसार
- गुनगुना पानी
- धनिया की पत्ती
- ऑयल या घी
ये भी पढ़ें- चश्मे का नंबर कुछ ही दिनों में हो जाएगा कम, अगर डाइट में शामिल कर लिया ये चीजें...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विधि-
रागी चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रागी डालें.
रागी में दही, नमक और बाकी सब्जियां अच्छे से मिलाएं.
अब इसमें हल्का गुनगुना पानी डालकर थोड़ा मोटा बैटर बनाएं.
इस बैटर में 1/2 घी या तेल मिलाएं.
अब गैस पर पैन रखकर अच्छी तरह से गर्म कर लें.
पैन में थोड़ा सा रिफाइंड ऑयल डालकर रागी के बैटर को चीला की तरह फैलाएं.
दोनों तरफ पलट कर अच्छी तरह से सेंक लें.
रागी चीला बनकर तैयार है.
इसे आप चटनी और अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं