विज्ञापन

Coconut Water Vs Sugarcane Juice: नारियल पानी या गन्ने का जूस, किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

Coconut Water Vs Sugarcane Juice: गर्मियों के मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने और पानी की कमी को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा नारियल पानी और गन्ने के जूस का सेवन किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद.

Coconut Water Vs Sugarcane Juice: नारियल पानी या गन्ने का जूस, किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
Coconut Water Vs Sugarcane Juice: नारियल पानी और गन्ने के जूस के फायदे.

Coconut Water Vs Sugarcane Juice: गर्मियां अभी शुरू ही हुईं हैं कि लोगों ने गन्ने का जूस और नारियल पानी की तरफ रूख करना शुरू कर दिया है. क्योंकि गर्मियों से बचने के लिए हमारे पास सबसे अच्छे ये दो ऑप्शन हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने और गर्मी से बचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन दोनों में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए किसका सेवन ज्यादा बेहतर है. अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम जानेंगे कि किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा बेहतर.

​नारियल पानी के फायदे- (Nariyal Pani Ke Fayde)

नारियल पानी को दुनिया का सबसे शुद्ध और नेचुरल ड्रिंक माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं. इतना ही नहीं इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं. नारियल पानी में कैलोरी बहुत कम होती है और फैट तो बिल्कुल भी नहीं होता. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट है. 

Latest and Breaking News on NDTV

गन्ने के जूस के फायदे- (Ganne Ke Juice Ke Fayde)

गर्मियों के मौसम में गन्ने के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों के मौसम में बर्फ डालकर गन्ने के जूस पीने का अलग ही मजा होता है. गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद कर सकता है. आयुर्वेद में गन्ने के जूस को पीलिया (Jaundice) जैसी बीमारियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें भी कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो हड्डियों और खून के लिए अच्छे माने जाते हैं. 

कौन ज्यादा बेहतर- (Which Is More Healthy)

  • अगर आप हाइड्रेशन के लिए इन ड्रिंक का सेवन करना चाहते हैं, तो नारियल पानी आपके लिए बेस्ट है. 
  • ​वहीं, अगर आप बहुत थक गए हैं और आपको एनर्जी चाहिए, तो गन्ने का जूस आपके लिए बेस्ट है.
  • ​अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो गन्ने का जूस पीने से बचें. शुगर के मरीजों के लिए नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन बन सकता है. 
  • बाहर गन्ने का जूस पीते समय सफाई का खास ध्यान रखें. क्योंकि मंक्खियां और गंदगी से पेट खराब हो सकता है.
  • नारियल पानी पेट को सही रखने में मदद कर सकता है.

गिलोय का फायदा होगा दोगुना, इस तरीके से करें सेवन, जानें गिलोय कौन-कौन सी बीमारी ठीक करता है?

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com