विज्ञापन

आ रही हैं गर्मियां: डॉक्टर ने बताया बाहर गन्ने का जूस पीने से पहले किन बातों का रखें ख्याल

Sugar Cane Juice: गर्मियों के मौसम में गन्ने के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर बाहर गन्ने का जूस पीने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर नहीं तो इस आर्टिकल को जरूरी पढ़ें.

आ रही हैं गर्मियां: डॉक्टर ने बताया बाहर गन्ने का जूस पीने से पहले किन बातों का रखें ख्याल
Sugar Cane Juice: गन्ने का जूस पीने से क्या होता है.

Sugar Cane Juice: गर्मियों की अभी शुरूआत ही हुई है कि मार्केट में गन्ने का जूस देखने को मिलने लगा. गर्मियों के मौसम में गन्ने के जूस को खूब पसंद किया जाता है और पिया भी जाता है. क्योंकि इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गन्ने के जूस में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बाहर गन्ने का जूस पीने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. (Dr Sameer Bhati) बता हे हैं कि आपको बाहर का जूस पीने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए है. 

डॉक्टर भाटी कहते हैं कि सीजनल रीजनल जहां पर गन्ना होता है वहां आप इसका सेवन करते हैं ठीक है. लेकिन जिनको शुगर, प्री-डायबिटीज जैसी समस्याएं हैं वो लोग इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श करें. 

बाहर गन्ने का जूस पीने से पहले किन बातों का रखें ख्याल- 

डॉक्टर भाटी कहते हैं कि गन्ने का जूस आपके लिए हेल्दी है लेकिन अगर इसे बाहर पी रहे हैं तो सबसे पहले देखिए सोर्स क्या है, जो बर्फ इस्तेमाल हो रही है उसे गंदे पानी से तो नहीं बनाया गया, आस-पास मक्खियां तो नहीं हैं. 

क्या होता है बाहर गन्ने का जूस पीने से- (What happens if you drink sugarcane juice outside)

डॉक्टर भाटी कहते हैं, जो नॉर्मल लोग हैं जिनको कोई समस्याएं नहीं है वो गन्ने का जूस पीते हैं उनको जो समस्या होती है वो है हाइजीन की. क्योंकि जो बर्फ इस्तेमाल होती है वो ठीक नहीं. तो फिर आपको टाइफाइट ज्वाइंडिस्ट हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस ई हो सकता है. पेट से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. जब हम मरीजों से पूछते हैं तो वो बोलते हमने गन्ने का जूस पी लिया था.

Latest and Breaking News on NDTV

किसे नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस- (Side Effects Of Sugarcane Juice)

1. डायबिटीज-

गन्ने के जूस में प्राकृतिक शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए. 

2. वजन घटाने-

अगर आपका पहले से ही वजन बढ़ा हुआ है तो आप इसे पीने से बचें. क्योंकि गन्ने की जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन को बढ़ा सकती है.

3. गर्भवती महिलाएं-

हर महिला के लिए गर्भावस्था का समय बेहद खास होता है. इस दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए. गन्ने का जूस ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को नुकसान हो सकता है.

4. पेट-

जैसा की डॉक्टर ने बताया कि अगर आप बाहर गन्ने का जूस पीते हैं, और साफ सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याओं हो सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: वेजिटेरियन के लिए परफेक्ट है प्रोटीन रिच चना कबाब रोटी टैकोस, फटाफट नोट करें रेसिपी

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doctor Told What Happens If You Drink Sugar Cane Juice Outside, Ganne Ka Juice Pine Se Kya Hota Hai, Sugar Cane Juice, Sugar Cane Benefits Hindi, Sugar Cane Side Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com