विज्ञापन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में फ्लाइट जैसा छोटा हुआ खाने का मेन्यू, क्लाउड किचन से तैयार होगा खाना, अन्य ट्रेनों में भी होगा शुरू

IRCTC ने तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में फ्लाइट जैसा कॉम्पैक्ट मेन्यू लागू किया है. यह व्यवस्था मुंबई-बेंगलुरु, हावड़ा-कामाख्या और नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में शुरू की गई है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में फ्लाइट जैसा छोटा हुआ खाने का मेन्यू, क्लाउड किचन से तैयार होगा खाना, अन्य ट्रेनों में भी होगा शुरू
Vande Bhara Sleeper Menu Change
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • IRCTC ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में फ्लाइट जैसा कॉम्पैक्ट मेन्यू लागू किया है.
  • यह व्यवस्था सभी तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रूटों पर शुरू की गई है.
  • वेंडरों के बजाय बड़े क्लाउड किचन से भोजन तैयार कराया जा रहा है.

लंबी दूरी की ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए IRCTC ने तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में फ्लाइट जैसा कॉम्पैक्ट मेन्यू लागू किया है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह व्यवस्था मुंबई-बेंगलुरु, हावड़ा-कामाख्या और नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में शुरू की गई है. खास बात यह है कि ट्रेन में पारंपरिक वेंडरों के बजाय बड़े क्लाउड किचन और एयरलाइन और होटल से जुड़ी सप्लाई किचन से भोजन तैयार कराया जा रहा है.

खाने का वजन 300 ग्राम तक घटा

IRCTC के नए मॉडल के तहत कामाख्या मार्ग के लिए मेफेयर ग्रुप, हावड़ा के लिए ताजसैट्स और अन्य दो वंदे भारत ट्रेनों के लिए सरोवर पोर्टिको ग्रुप के साथ काम किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, क्लाउड किचन से आपूर्ति शुरू होने के बाद शिकायतों में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. मेन्यू को छोटा करने से भोजन का वजन पहले के 700-750 ग्राम से घटकर 450-500 ग्राम रह गया है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि हर बचे हुए व्यंजन की मात्रा में कटौती नहीं की गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नए मेन्यू में क्या-क्या मिलेगा?

मुंबई-बेंगलुरु रूट पर नाश्ते में चटनी-सांभर के साथ इडली-वड़ा, पोहा या उपमा में से विकल्प मिलेगा, जबकि सूप, ऑमलेट, सैंडविच, छाछ और चॉकलेट को हटा दिया गया है. दोपहर और रात के भोजन के समय थाली में चपाती, चावल, दाल और चिकन या सब्जी में से एक मुख्य व्यंजन दिया जाएगा, जबकि सूखी सब्जी, दही, सलाद, अचार और मिठाई को मेन्यू से बाहर किया गया है.

आईआरसीटीसी इस पायलट ट्रायल के दौरान यात्रियों से मिलने वाली प्रतिक्रिया का आकलन कर रहा है. रिजल्ट पॉजेटिव रहने पर इस कॉम्पैक्ट मेन्यू और क्लाउड किचन मॉडल को अन्य लंबी दूरी व प्रीमियम ट्रेनों में भी लागू करने पर विचार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें | वंदे भारत के ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने पर ट्रेन से उतर नहीं पाए तो घबराएं नहीं, जानें जुर्माने से बचने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Sleeper Train, Vande Bharat Sleeper Menu, Vande Bharat Sleeper Train Meals, Vande Bharat Sleeper Train News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com