सहजन, जिसे मोरिंगा या ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसा पौधा है जिसके पत्ते, फूल, फल और जड़ भी बहुत फायदेमंद होती है. आयुर्वेद में इसका उपयोग लंबे समय से होता आ रहा है. एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक एवं निदेशक Dr. Bimal Chhajer के अनुसार सहजन के पत्तों में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और कई जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे सुपरफूड कहा जाता है. आपके आसपास सहजन का पेड़ है, तो इसके पत्तों को अपनी डाइट में शामिल करके शरीर को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं. चलिए आपको बताते हैं मोरिंगा के पत्ते कब और कैसे खाएं.
मोरिंगा के पत्ते के फायदे
यूट्यूब पर @SAAOLHeartCenter ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. बिमल छाजेर ने बताया कि सहजन यानी मोरिंगा के पत्तों में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B1, B2 और B6 के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसलिए मोरिंगा को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है.
सूजन कम करने में मददगार
सहजन के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाता है. इसके अलावा इनमें मौजूद तत्व शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में असरदार होते हैं.
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में असरदार
सहजन के पत्तों में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड और अन्य पौधों के कंपाउंड ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं. इसके अलावा ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी अच्छा होता है, जिससे हार्ट हेल्थ को फायदा मिलता है.
लीवर और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
सहजन के पत्ते लीवर के सामान्य कार्यों को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं. वहीं कब्ज, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में भी इनके सेवन से फायदा मिलता है. इनके पोषक तत्व शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को सपोर्ट करने में मदद करते हैं.
मोरिंगा का सेवन कैसे करें?
मोरिंगा के पत्तों को सलाद में मिलाकर खाया सकते हैं. इसके अलावा इन्हें सुखाकर पाउडर बनाएं, जिसे सूप, स्मूदी, दाल, सब्जी या अन्य भोजन में मिलाकर खा सकते हैं. बाजार में मोरिंगा पाउडर भी आसानी से मिल जाता है. मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों का सेवन सुबह खाली पेट या खाने के साथ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए नाभि पूरण के फायदे और इसे कैसे करें
यह भी पढ़ें:- दिवाली के बाद अचानक बढ़ा वजन? डाइटिशियन से जानिए वजन कैसे करें कंट्रोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं