विज्ञापन

Janmashtami Special: बिना चाशनी के सिर्फ 1 कटोरी बेसन से झटपट बनाएं कान्हा का प्रिय भोग मोहन पेड़ा

जन्माष्टमी पर कान्हा जी के भोग के लिए घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाले सॉफ्ट और स्वादिष्ट पेड़े.

Janmashtami Special: बिना चाशनी के सिर्फ 1 कटोरी बेसन से झटपट बनाएं कान्हा का प्रिय भोग मोहन पेड़ा
​Mohan Peda Recipe: कैसे बनाएं भोग के लिए पेड़े.
NDTV

आज देशभर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. कान्हा के जन्मदिन यानी जन्माष्टमी की बात हो, और भोग की न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. लड्डू गोपाल को तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाया जाता है. अगर आप भी इस जन्माष्टमी भोग में कुछ खास और शुद्ध घर का बनाना चढ़ाना चाहते हैं, तो बाजार की मिलावटी मिठाइयों से हटकर सिर्फ एक कटोरी बेसन से झटपट पेड़े बना सकते हैं. आपको बता दें कि इस रेसिपी को (@Hebbar's Kitchen) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

आपको बता दें कि ​इस मिठाई की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई चाशनी बनाने की जरूरत नहीं है. बस कुछ ही सामानों के साथ आप एकदम सॉफ्ट और मुंह में घुल जाने वाले पेड़े तैयार कर सकते हैं. 

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं ​मोहन पेड़ा- (How To Make ​Mohan Peda Recipe At Home)

  • बेसन
  • घी 
  • मिल्क पाउडर
  • चीनी 
  • इलायची 

विधि-

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें जैसे ही घी पिघलने लगे, उसमें एक कटोरी बेसन डाल दें. 
  2. अब गैस की आंच धीमी रखें और बेसन को लगातार चलाते हुए भूनें. 
  3. धीरे-धीरे बेसन की कच्ची महक चली जाएगी और बहुत अच्छी खुशबू आने लगेगी.
  4. भूनते-भूनते आप देखेंगे कि बेसन थोड़ा हल्का और फूला हुआ सा लगने लगा है और इसका रंग भी बदल गया है. यह इस बात का संकेत है कि बेसन अच्छे से भुन रहा है.
  5. अब इसमें मिल्क पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें धीमी आंच पर इसे तब तक भूनें जब तक कि मिश्रण का रंग गहरा सुनहरा भूरा न हो जाए. 
  6. अब आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा कि बेसन जले नहीं, वरना मिठाई का स्वाद कड़वा हो सकता है. 
  7. जब परफेक्ट रंग और खुशबू आ जाए, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक बड़ी प्लेट में निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने दें. 
  8. ​जब मिश्रण अच्छे से ठंडा हो जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची का पाउडर मिला लें. इसे अच्छे से मिक्स करें ताकि चीनी पूरे मिश्रण में एक जैसी मिल जाए. 
  9. याद रखें कि चीनी हमेशा मिश्रण ठंडा होने के बाद ही मिलाई जानी चाहिए, क्योंकि गर्म मिश्रण में चीनी डालने से वह पिघल सकती है और पेड़े का टेक्सचर चिपचिपा हो सकता है. 
  10. ​अब मिश्रण को थोड़ी देर के लिए सेट होने दें ताकि यह थोड़ा सख्त हो जाए और इससे आसानी से पेड़े बनाए जा सकें. 
  11. इसके बाद मिश्रण का छोटा सा हिस्सा लेकर छोटी गोलियां बना लें आप पेड़ा मेकर की मदद से इसके ऊपर सुंदर डिजाइन बना सकते हैं और बीच में पिस्ता लगाकर इसे सजा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मिर्च की चटपटी सब्जी कैसे बनाएं? एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami Bhog, Janmashtami Prasad, Janmashtami Sweets Recipe, Krishna Bhog Ideas In Hindi, Peda Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com