विज्ञापन

यूपी में दिव्यांगजन QR कोड से मुफ्त में कर सकेंगे बस का सफर, जानें फ्री टिकट जारी करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका

उत्तर प्रदेश रोडवेज बस में दिव्यांगजन यात्रियों के लिए मुफ्त टिकट सेवा शुरू की गई है. दिव्यांगजन यात्री QR कोड के जरिए शून्य मूल्य का टिकट जारी कर सकते हैं. इसका स्टेप बाई स्टेप तरीका आप जान सकते हैं.

यूपी में दिव्यांगजन QR कोड से मुफ्त में कर सकेंगे बस का सफर, जानें फ्री टिकट जारी करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका
यूपी रोडवेज बस में दिव्यांगजन कैसे जारी QR कोड से फ्री टिकट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा के लिए सिस्टम को अपडेट किया गया है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम(UPSRTC) ने ETIM मशीन के अपडेट वर्जन के जरिए फ्री टिकट जारी करने की सुविधा को शुरू किया है. इस सुविधा के जरिए दिव्यांगजन जीरो मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा. यह टिकट QR कोड के जरिए जारी किया जाएगा, जिससे टिकट जारी करने की प्रक्रिया पारदर्शी और आसान होगी.

कैसे मिलेगा QR कोड से टिकट

  • नई व्यवस्था के तहत दिव्यांगजन यात्री को पहले यात्रा का बोर्डिंग और अलाइटिंग प्लेस चुनना होगा. 
  • इसके बाद दिव्यांगजन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 
  • फिर अपने पहचान पत्र पर दर्ज QR कोड को ETIM मशीन से स्कैन करेंगे. 
  • QR कोड स्कैन करते ही मशीन की स्क्रीन पर दिव्यांगजन यात्री की जानकारी दिखेगी. 
  • इसमें उनका नाम, जन्म तारीख, दिव्यांगता प्रकार और प्रतिशत, आधार नंबर शामिल होगा.
  •  स्कैन करने के बाद सीधे जीरो मूल्य का टिकट जारी हो जाएगा. 
  • यानी इसके लिए उन्हें एक रुपया भी नहीं देना होगा. 
  • QR कोड से टिकट जारी करने की यह आसान प्रक्रिया है.

दिव्यांगता के प्रतिशत के हिसाब से टिकट होगा जारी

ETIM मशीन से दिव्यांगता प्रतिशत के आधार पर खुद ही टिकटों की संख्या निर्धारित करेगी. इसका मतलब है कि अगर 80 प्रतिशत से कम दिव्यांगता हो तो एक मुफ्त टिकट जारी होगा. अगर 80 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता है तो दो फ्री टिकट जारी होगा. इसमें एक टिकट सहयात्री के लिए होगा जो दिव्यांगजन यात्री के साथ होंगे.

QR कोड स्कैन नहीं हुआ तो क्या करें

दिव्यांगजन टिकट के लिए अलग रिपोर्ट की सुविधा भी AAFC प्रणाली में उपलब्ध कराई गई है. इससे मुफ्त यात्रा का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा. इसके अलावा अगर किसी दिव्यांगजन यात्री के पहचान पत्र पर बना QR कोड स्कैन नहीं हो पाता है, तो यात्री पूर्व की व्यवस्था के अनुसार दिव्यांगजन को यात्रा करा सकेंगे.

यह भी पढ़ेंः कानपुर में खाना खाकर बैठिए सुबह उतरिए दिल्ली, रेलवे ने नई मेल ट्रेन को दी मंजूरी, जानें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Roadways Bus, Free Bus Service, Up Free Bus Service, Uttar Pradesh News, UPSRTC Bus Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com