विज्ञापन

पनीर को स्टोर कैसे करें? 3 ट्रिक, जिसे अपनाने से 10 दिनों तक भी नहीं बदलेगा स्वाद

पनीर को अगर लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो कुछ सिंपल से ट्रिक आजमाएं. इन ट्रिक से न सिर्फ पनीर का स्वाद सही रहता है, बल्कि पनीर सॉफ्ट भी रहता है. यहां जानते हैं हैक्स-

पनीर को स्टोर कैसे करें? 3 ट्रिक, जिसे अपनाने से 10 दिनों तक भी नहीं बदलेगा स्वाद
How to Store Paneer : पनीर स्टोर कैसे करें?

हम में से कई लोगों की पसंदीदा सब्जी की लिस्ट में पनीर का नाम सबसे पहले आता है. किसी को शाही पनीर पसंद है, तो किसी को पालक नहीं. लेकिन अगर पनीर टाइट और खट्टी हो, तो पूरा मूड खराब हो जाता है. कई बार पनीर जब मार्केट से मंगाते हैं, तो बच जाने पर हम फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन कुछ समय बाद जब इसे देखते हैं, तो इसका रंग और स्वाद दोनों ही खराब हो जाता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको पनीर का सही तरीके से स्टोर करने की जरूरत होती है. हम यहां आपको ऐसे ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिससे पनीर को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है. यहां जानते हैं पनीर को लंबे समय तक कैसे स्टोर करके रखें?

पानी में डुबोकर रखें पनीर

पनीर को कभी भी फ्रिज में सीधे रखने की बजाय, इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रखें और उसमें डाल पानी डालें. पानी इतना डालें कि पनीर पूरी तरह से डूब जाए. इसके बाद कंटेनर को फ्रिज में रख दें. इस तरीके से पनीर की नमी बनी रहती है और वह सूखा या रबड़ जैसा नहीं होता. वहीं, अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो हर 1 से 2 दिन में पानी बदलते रहें. ऐसा करने से पनीर लंबे समय तक फ्रेश रहेगा. 

एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल

पनीर हवा के संपर्क में आने पर जल्दी सूखने लगता है और फ्रिज में रखी दूसरी चीजों की गंध भी सोख सकता है. इसलिए पनीर को हमेशआ किसी एयरटाइट कंटेनर में ही रखें. अगर पनीर का पैकेट खुल चुका है, तो बचे हुए हिस्से को साफ प्लास्टिक रैप या फूड-ग्रेड कंटेनर में बंद करके रखें. इस तरह से जब आप पनीर को  से बैक्टीरिया का खतरा कम होता है और पनीर की गुणवत्ता बनी रहती है.

लंबे समय के लिए फ्रीजर में रखें

अगर आप लंबे समय के लिए पनीर रख रहे हैं, तो इसके छोटे-छोटे टुकड़ें करके फ्रीजर में रखें. इसके लिए पहले पनीर को क्यूब्स में काट लें, फिर अच्छी तरह पैक करें और फिर जिप-लॉक बैग या फ्रीजर-सेफ कंटेनर में स्टोर करें. इसके बाद जब आप इसका इस्तेमाल करें, तो कुछ समय पहले फ्रिज में सामान्य तापमान पर आने दें या कुछ देर गुनगुने पानी में भिगो दें. इससे उसकी नरमी वापस आ जाती है और स्वाद भी बरकरार रहता है.

ये भी पढ़ें - रेस्टोरेंट जैसी वेज बिरयानी अब घर पर, इस सीक्रेट डबल लेयर ट्रिक से आएगा दोगुना स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paneer Storage Tips, Paneer, Paneer Starters, Food, Kitchen Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com