विज्ञापन

5 FAQs: रोज मोरिंगा खाने से क्या होता है, मोरिंगा की तासीर कैसी होती है?

मोरिंगा खाने के कई फायदे हैं, लेकिन इसे कैसे खाना चाहिए, किसे नहीं खाना चाहिए, इसकी तासीर कैसी होती है, इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो पूरी स्टोरी पढ़ें.

5 FAQs: रोज मोरिंगा खाने से क्या होता है, मोरिंगा की तासीर कैसी होती है?
मोरिंगा से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल
NDTV

Moringa Powder Uses: मोरिंगा शब्द सुनते ही दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं, जैसे रोज मोरिंगा खाने से क्या होता है? मोरिंगा किसे नहीं खाना चाहिए? मोरिंगा के क्या फायदे हैं? आज हम इस स्टोरी में आपको मोरिंगा से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बताने वाले हैं. अगर आपके दिमाग में भी ऐसे सवाल आते हैं, तो स्टोरी को पूरा पढ़ें.

रोज मोरिंगा खाने से क्या होता है?

अगर आप रोजाना मोरिंग का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. आयरन की मात्रा हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक हो सकती है. विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. प्रोटीन और आयरन बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

1 दिन में कितना मोरिंगा खाना चाहिए?

अगर आप मोरिंगा के पाउडर को अपने रूटीन में शामिल करना चाह रहे हैं, तो रोजाना 1 से 2 चम्मच खाना ठीक माना जा सकता है. वहीं, अगर आप इसकी पत्तियों को चबाते हैं, तो एक छोटी कटोरी के हिसाब से इसका सेवन किया जा सकता है.

मोरिंगा की तासीर कैसी होती है?

आयुर्वेद के अनुसार मोरिंगा की तासीर गर्म मानी जाती है, ऐसे में सर्दियों के मौसम में इसका सेवन शरीर के अंदरूनी तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकता है और ठंड से बचा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मोरिंगा किसे नहीं खाना चाहिए?

  1. इस पाउडर में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में प्रेगनेंसी में इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
  2. मोरिंगा ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है, लेकिन अगर आप पहले से ही डायबिटीज कंट्रोल करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
  3. ये पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है और गैस्ट्रिक समस्या या डायरिया जैसी परेशानियां पैदा कर सकता है.
  4. जिनको पहले से ही लो बीपी की समस्या है उनको इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए.

मोरिंगा पाउडर खाने का सही तरीका?

मोरिंगा का पाउडर पानी, जूस, स्मूदी या दही में मिलाकर सेवन किया जा सकता है.

Source: fortishealthcare

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special: सिर्फ 1 चम्मच दूध से बनेगा बाहर जैसा कलाकंद, देखें Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moringa, Sehjan, Moringa Ke Fayde, Moringa Capsules Benefits, Moringa And Diabetes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com