विज्ञापन

मूली की तीखी-चटपटी चटनी, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

मूली की सब्जी नहीं, एक बार चटपटी चटनी बनाकर खाएं. इसका स्वाद एक बार चखने के बाद आप बार-बार बनाकर खाएंगे. यहां जानते हैं रेसिपी-

मूली की तीखी-चटपटी चटनी, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Mooli Chutney Recipe: मूली की चटनी कैसे बनाएं?

अगर आप रोजाना एक जैसी चटनी खाकर बोर हो चुके हैं, तो मूली की तीखी-चटपटी चटनी आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकती है. ये चटनी न सिर्फ झटपट तैयार हो जाती है, बल्कि इसका मसालेदार और खट्टा-चटपटा स्वाद लंबे समय तक जुबान पर बना रहता है. इस चटनी की खास बात ये है कि इसमें मूली के साथ उसके पत्तों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल Ashus Veg Delicacies पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप बहुत ही आसान तरीके से चटनी तैयार कर सकते हैं, मूली से बनी इस चटपटी चटन को आप रोटी, पराठे, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं, इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है.

वीडियो में आप पूरी रेसिपी देखें...

मूली की चटपटी चटनी कैसे बनाएं?

सामग्री

मूली - 1 मीडियम साइज 
मूली के नरम पत्ते
टमाटर - 2 मीडियम 
लहसुन की कलियां - 6-7 
हरी मिर्च - 3-4 
आम के अचार का मसाला - 1 बड़ा चम्मच 
नींबू का रस - आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया - थोड़ा 
तेल - 2 बड़े चम्मच 

विधि

मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. मूली के नरम पत्तों को भी मोटा-मोटा काट लें. इसके बाद मूली और पत्तों को चॉपर में डालकर दरदरा चॉप कर लें.

अब पैन में तेल गर्म करें और कटे हुए टमाटर व लहसुन की कलियां डालें. इन्हें धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाएं. फिर टमाटर का छिलका निकालकर टमाटर और लहसुन को दरदरा पीस लें.

फिर पीसे हुए टमाटर-लहसुन के मिश्रण में बारीक कटी हरी मिर्च, अचार का मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक और नींबू का रस मिलाएं. इससे चटनी में जबरदस्त चटपटा स्वाद आएगा.

इस मसालेदार मिश्रण में चॉप की हुई मूली और मूली के पत्ते मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मसलते हुए मिक्स कर लें. कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मूली की चटनी तैयार हो जाएगी.

लीजिए मूली की चटपटी चटनी तैयार है, आप इसे सादी रोटी, पराठा, दाल-चावल, खिचड़ी या बाजरे की रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं. सर्दियों के मौसम में इवका स्वाद और भी शानदार हो जाता है.

ये भी पढ़ें - आंवले का अचार-मुरब्बा छोड़िए! घर पर बनाइए खट्टी-मीठी आंवला चटनी, सालभर रहेगा स्वाद बरकरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mooli Chutney Recipe, Radish Chutney, Tangy Chutney Recipe, Homemade Recipe, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com