विज्ञापन

महुआ के फूलों से घर पर कैसे तैयार होती है देसी शराब? जानिए अल्कोहल बनाने का पारंपरिक तरीका

Mahua Wine Making Process: महुआ के फूलों से पारंपरिक देसी शराब बनाने की प्रक्रिया में प्राकृतिक शर्करा का किण्वन और आसवन शामिल होता है. आदिवासी इलाकों में महुआ का सांस्कृतिक महत्व है. इसके फूलों से मिठाइयां और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थ भी बनते हैं.

महुआ के फूलों से घर पर कैसे तैयार होती है देसी शराब? जानिए अल्कोहल बनाने का पारंपरिक तरीका
महुआ के फूलों से दारू कैसे बनती है
ndtv

भारत के कई ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में महुआ सिर्फ एक पेड़ नहीं है. यह खानपान, आजीविका और परंपरा का हिस्सा है. महुआ के फूलों से कई तरह के पेय और खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं. खासकर मध्य भारत के आदिवासी इलाकों में महुआ का इस्तेमाल लंबे समय से होता रहा है. महुआ से बनने वाली देसी शराब को लेकर भी लोगों में खुश रहते है. आखिर इसके फूलों से अल्कोहल कैसे तैयार होता है और इसके पीछे कौन सा तरीका काम करता है. सबसे पहले सड़े हुए महुआ के मिश्रण को एक बड़े हांडी या धातु के बर्तन में भरकर चूल्हे पर चढ़ाया जाता है. इस बर्तन के ऊपर एक छिद्र वाला छोटा बर्तन या पाइप लगाया जाता है. सबसे ऊपर एक अन्य बर्तन में ठंडा पानी भरा जाता है. जब नीचे मिश्रण उबलता है, तो उसकी भाप ऊपर रखे ठंडे पानी वाले बर्तन की सतह से टकराकर संघनित (Condense) होती है और जलवाष्प बनकर नली या पाइप के जरिए बूंद-बूंद करके अलग बर्तन में टपकती है.

महुआ से शराब कैसे बनती है

महुआ के पेड़ से मौसम के दौरान फूल गिरते हैं, जिन्हें स्थानीय लोग इकट्ठा करते हैं. इन फूलों में प्राकृतिक शर्करा मौजूद होती है. यही वजह है कि महुआ का इस्तेमाल पारंपरिक खाद्य पदार्थों और पेय बनाने में किया जाता है. फूलों को सुखाकर भी रखा जाता है, जिससे उन्हें बाद में इस्तेमाल किया जा सके. ग्रामीण इलाकों में महुआ इकट्ठा करनाा कई परिवारों की आय का साधन भी है. इसके अलावा, महुआ से शराब बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया में मुख्य भूमिका फर्मेंटेशन यानी किण्वन की होती है. इस दौरान फूलों में मौजूद शर्करा सूक्ष्मजीवों की मदद से अल्कोहल में बदलती है. इसके बाद कुछ पारंपरिक तरीकों में डिस्टिलेशन यानी आसवन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे अल्कोहल युक्त तरल अलग किया जाता है. हालांकि, इस प्रक्रििया में तापमान, स्वच्छता और अल्कोहल की मात्रा पर नियंत्रण बेहद जरूरी होता है. बिना जानकारी या उचित उपकरणों के इसे करना जोखििम भरा हो सकता है.

महुआ एकत्र करना और सुखाना

बता दें कि महुआ के पेड़ से पककर गिरे हुए फूलों को मार्च से मई के बीच इकट्ठा किया जाता है. इन फूलों को 7 से 8 दिनों तक अच्छी तरह धूप में सुखाया जाता है ताकि उनकी मिठास और सुगंध बनी रहे. इसके अलावा, सूखे हुए महुआ के फूलों को मिट्टी के मटके या बड़े बर्तन में पानी डालकर भिगो दिया जाता है. इसे लगभग 3 से 5 दिनों के लिए रख दिया जाता है. इस दौरान फूलों में मौजूद प्राकृतिक शर्करा (नैचुरल शुगर) और जंगली यीस्ट (Wild yeast) की मदद से किण्वन प्रक्रिया शुरू होती है, जिससे यह अल्कोहल में बदलने लगता है. कई जगहों पर स्वाद या फर्मेंटेशन को बढ़ाने के लिए इसमें गुड़ या जड़ी-बूटियों की छाल भी मिलाई जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें - चावल के पापड़ कैसे बनाएं? जानें घर पर खस्ता पापड़ बनाने का सबसे आसान तरीका

महुआ सिर्फ शराब बनाने के काम नहीं आता

महुआ के फूलों का इस्तेमाल कई जगह मिठास के लिए भी किया जाता है. कुछ इलाकों में इससे लड्डू, पारंपरिक मिठाइयां और अन्य स्थानीय व्यंजन तैयार किए जातेे हैं. इसके बीजों से महुआ तेल भी निकाला जाता है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग स्थानीीय जरूरतों के लिए होता है.

घर पर बनाने से पहले जान लें जरूरी बात

महुआ से बनने वाले पेय की प्रक्रिया पारंपरिक जरूर है लेकिन घर पर शराब तैयार करना स्वास्थ्य और कानूनी जोखिम पैदा कर सकता है. गलत तरीके से तैयार पेय में हानििकारक पदार्थ हो सकते हैं और अनियंत्रित अल्कोहल सेवन से गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए इसकी पारंपरिक जानकारी को समझनाा अलग बात है, जबकि घर पर बिना उचित जानकारी और सुरक्षा के इसे बनाना अलग है.

ये भी पढ़ें - शकरकंद का हलवा कैसे बनाएं? नोट कर लें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahua, Liquor, Wine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com