- पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे के दौरान अनेकल के कुछ इलाकों में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध है
- बेंगलुरु अर्बन जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यह रोक पीएम के दौरे से पहले लगाई
- CPI(ML) ने इस प्रतिबंध को संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान बेंगलुरु के अनेकल के कुछ इलाकों में शराब और मांस बेचने पर परी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. उनके दौरे से पहले ही बेंगलुरु में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. CPI(ML) ने जिला प्रशासन के इस आदेश की आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. दरअसल
पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए बेंगलुरु अर्बन जिला प्रशासन ने अनेकल के कुछ इलाकों में मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाई है.

पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे पर शराब और मांस की दुकानें बंद
डिप्टी कमिश्नर कंथाराजू ने आदेश दिया था कि कल्लूबालु ग्राम पंचायत के दायरे में आने वाली सभी मांस की दुकानें 12 नवंबर की सुबह 6 बजे से 13 नवंबर की शाम 4 बजे तक बंद रहेंगी.ये बैन पीएम के अनेकल स्थित 'प्रशांति कुटीरा' के दौरे से पहले लगाए गए. दरअसल यहां पर पएम मोदी 'स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान' के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं.

CPI(ML) का आरोप-ये संवैधानिक अधिकारों पर हमला
CPI(ML) लिबरेशन ने बेंगलुरु प्रशासन के इस आदेश की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया, जिसमें अपनी पसंद का खाना चुनने और आजीविका चुनने की स्वतंत्रता भी शामिल है.पार्टी ने इस तरह के प्रतिबंध लगाने के कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाए. उन्होंने इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग भी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं