विज्ञापन

Diwali 2026 Dry Day: दिवाली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, दिल्ली-UP में बार और रेस्तरां के लिए क्या हैं नियम? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Diwali 2026 Dry Day Notification: 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र समेत देशभर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. जानें बार, पब और 5स्टार होटलों के लिए आबकारी विभाग की गाइडलाइंस और नवंबर दिसंबर की पूरी ड्राई डे लिस्ट.

Diwali 2026 Dry Day: दिवाली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, दिल्ली-UP में बार और रेस्तरां के लिए क्या हैं नियम? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
ड्राई डे लिस्ट, दिवाली 2026, ड्राई डे, दिवाली पर बंद रहने वाली शराब की दुकानें, दिल्ली उत्पाद शुल्क विभाग के दिशानिर्देश, यूपी ड्राई डे लिस्ट 2026, दिवाली शराबबंदी नियम, 8 नवंबर ड्राई डे, दिवाली 2026 पर बार के नियम,
NDTV
  • दिवाली के दिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत लगभग सभी राज्यों में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.
  • सरकारी और निजी ठेके, मॉडल शॉप से देसी, अंग्रेजी शराब तथा बीयर की बिक्री इस दिन प्रतिबंधित रहेगी.
  • दिल्ली, यूपी और एनसीआर के सामान्य पब, बार, रेस्टोरेंट में आठ नवंबर को शराब परोसने पर सख्त प्रतिबंध लागू रहेगा.

Dry Day List: अगर आप भी दिवाली की तैयारियों के साथ-साथ वीकेंड प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. दरअसल, दिवाली के मौके पर 8 नवंबर यानी रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के लगभग सभी राज्यों में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. आबकारी विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, दिवाली पर राष्ट्रीय और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है. इस दिन किसी भी सरकारी, निजी ठेके या मॉडल शॉप से देसी, अंग्रेजी शराब या बीयर की बिक्री नहीं होगी.

दिवाली पर ठेके बंद रहने के साथ-साथ रेस्टोरेंट, पब और होटलों के लिए भी सख्त नियम लागू किए गए हैं. इसके मुताबिक दिल्ली, यूपी और एनसीआर क्षेत्र के सभी सामान्य पब, बार और रेस्टोरेंट में 8 नवंबर को शराब परोसने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा. ये संस्थान केवल भोजन और नॉन अल्कोहलिक पेय ही परोस सकेंगे.  हालांकि, दिल्ली में L15 व L15F लाइसेंस धारक और यूपी व महाराष्ट्र में विशेष लाइसेंस वाले 4 स्टार या 5 स्टार होटल सिर्फ अपने कमरे में ठहरे मेहमानों को रूम सर्विस के जरिए ही शराब दे सकेंगे. इन होटलों के सार्वजनिक बार एरिया पूरी तरह बंद रहेंगे.

नवंबर और दिसंबर में कब कहां है ड्राई-डे

राज्य व केंद्र शासित प्रदेश बंद रहने की तारीख अवसरकिस पर लागू रहेगा प्रतिबंध?
दिल्ली8 नवंबर 2026 (रविवार)दिवालीसभी रिटेल दुकानें, सरकारी ठेके और सामान्य बार पूरी तरह बंद रहेंगे.
24 नवंबर (मंगलवार) गुरु नानक जयंतीसभी रिटेल शराब दुकानें और ठेके बंद रहेंगे.
25 दिसंबर 2026 (शुक्रवार)क्रिसमससभी शराब की दुकानों पर बिक्री प्रतिबंधित रहेगी.
उत्तर प्रदेश8 नवंबर 2026 (रविवार)दिवालीपूरे राज्य में अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी.
24 नवंबर 2026 (मंगलवार)गुरु नानक जयंतीसभी रिटेल वेंडर्स और शराब ठेके बंद रहेंगे.
25 दिसंबर 2026 (शुक्रवार)क्रिसमससरकारी व निजी ठेकों पर शराब बिक्री बंद रहेगी.
महाराष्ट्र5 नवंबर 2026 (गुरुवार)कार्तिकी एकादशीपूरे राज्य में ठेके और बार पूरी तरह बंद रहेंगे.
8 नवंबर 2026 (रविवार)दिवालीशराब दुकानें, वाइन शॉप्स और बार बंद रहेंगे.
हरियाणा, मप्र आदि8 नवंबर 2026 (रविवार)दिवालीधार्मिक अवकाश के कारण लगभग सभी राज्यों में ठेके बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें-  ट्रेड फेयर इस बार 13 नवंबर से होगा शुरू, बिजनेस डे और वीकेंड टिकटों की नई दरें हुई जारी;  देखें पूरा शेड्यूल

इन त्योहारों पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें

धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर दिल्ली और यूपी में शराब की दुकानें अपने सामान्य समय अनुसार खुली रहेंगी. इन दिनों ड्राई डे नहीं है. हालांकि, आबकारी नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में आ रही है चार नई आवासीय योजनाएं, 2 लाख प्लॉटों की होगी बिक्री; जानें रेट्स और अलॉटमेंट की पूरी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dry Day List, Diwali 2026 Date, Dry Day List Delhi, Wine Shops Closed On Diwali, UP Dry Days 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com