विज्ञापन

आज बना ही लेते हैं... बनारस-यूपी स्टाइल मटर निमोना, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे, आसान है रेसिपी

UP Famous Matar ka Nimona: सर्दियों में ताजी हरी मटर से बनने वाला यूपी का मशहूर निमोना स्वाद में लाजवाब होता है. सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार की रेसिपी से इसे आलू, टमाटर, देसी मसालों और मटर के पेस्ट से घर पर आसानी से बना सकते हैं.

आज बना ही लेते हैं... बनारस-यूपी स्टाइल मटर निमोना, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे, आसान है रेसिपी
घर पर ऐसे तैयार करें मसालेदार निमोना
ndtv

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी हरी मटर मिलने लगती है. इससे मटर पनीर, मटर पुलाव और कई तरह की डिश बनाई जाती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के घरों में सर्दियों के दौरान एक खास सब्जी जरूर बनती है, जिसे मटर का निमोना कहते हैं. इसका गाढ़ा स्वाद और देसी मसालों की खुशबू खाने का मजा दोगुना कर देती है. अगर आप भी इस सर्दी कुछ अलग और पारंपरिक खाना चाहते हैं तो सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार की बताई रेसिपी से घर पर आसानी से मटर का निमोना बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि वो भारतीय ही क्या, जिसने मटर की अलग-अलग डिश ना खाई हो. यानी अगर आप भारतीय हैं तो आपको मटर का स्वाद जरूर चखना चाहिए. वैसे निमोना सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि एक अनुभव है जो जाड़े के मौसम में गरमाहट देता है.

सबसे पहले तैयार करें मटर का पेस्ट

शेफ रणवीर बरार ने बताया कि निमोना बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर को दरदरा पीस लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें. इसके बाद उसी कड़ाही में मटर का पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर करीब 5 से 7 मिनट तक भूनें. इसे तब तक पकाएं, जब तक मटर का कच्चापन दूर न हो जाए. इसके बाद पेस्ट को अलग रख दें. शेफ ने आगे कहा कि वो भारतीय ही क्या, जिसने मटर की अलग-अलग डिश ना खाई हो. यानी अगर आप भारतीय हैं तो आपको मटर का स्वाद जरूर चखना चाहिए. उन्होंने कहा कि यूपी-बनारस की खास रेसिपी 'मटर का निमोना' बहुत आसानी से बन जाएगा. उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप ताजी हरी मटर, 2 मध्यम आकार के आलू, 2 टमाटर, 1 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, तेल और हरा धनिया, थोड़ी सी चीनी (वैकल्पिक) और थोड़ा बथुआ (वैकल्पिक) आदि सामग्री ले लें. इन्हीं सब सामग्री से आप मटर निमोना तैयार कर सकते हैं.

निमोना बनाने में आलू, नमक और मिठास का रखें बैलेंस

फूड एक्सपर्ट ने बताया कि ​फ्राई किए हुए आलू को तैयार मसाले में डाल दें. इसमें नमक डालें, और चाहें तो हल्की सी चीनी भी मिला सकते हैं. चीनी डालने से मसालों का स्वाद निखरता है और हल्का मीठापन मिलता है जो UP के व्यंजनों की पहचान है. अब आप थोड़ा सा साबुत मटर डालें. रणवीर बरार के अनुसार, बथुुआ भी डाल सकते हैं. मटर और बथुए का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा होता है.

ऐसे तैयार करें मसालेदार तड़का

अब दूसरे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और धनिया डालकर भूनें. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मसाले जलने से बचााने के लिए थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- चावल के पापड़ कैसे बनाएं? जानें घर पर खस्ता पापड़ बनाने का सबसे आसान तरीका

आलू और मटर मिलाकर पकाएं निमोना

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा, तैयार मसाले में तले हुए आलू और थोड़ी साबुत हरी मटर डाल दें. स्वादानुसार नमक मिलाएं. चाहें तो हल्की मिठास के लिए थोड़ी चीनी भी डाल सकते हैं. रणवीर बरार की रेसिपी के अनुसार, इसमें बथुआ डालने का विकल्प भी है. इससे निमोने का स्वाद और बढ़ जाता है. अब इसमें पहले से भुना हुआ मटर का पेस्ट डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर ढक दें और धीमी आंच पर पकने दें. जब निमोना गााढ़ा हो जाए और किनारों पर तेल दिखाई देने लगे, तो गैस बंद कर दें.

चावल और रोटी के साथ करें सर्व

इसके अलावा, निमोना जब पूरी तरह से पक जाए और तेल किनारे छोड़ने लगे तो इसका मतलब है कि यह परोसने के लिए तैयार है. धीमी आंच पर पकने के बाद आपका स्वादिष्ट मटर का निमोना बनकर तैयार हो जाएगा. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च डाालकर सजाएं. आपका गरमा-गरम मटर का निमोना तैयार है. इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं. सर्दियों में ताजी मटर से बनी यह पारंपरिक डिश खाने का स्वाद बदल देगी. 

शेफ ब्रार के खास टिप्स

शेफ रणवीर ब्रार ने बताया कि अक्सर निमोना को लोहे की कड़ाही में बनाना चाहिए. कड़ाही में बनाने से इसका रंग गहरा और स्वाद सोंधा आता है. निमोना का स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि आपने मटर को घी में कितनी अच्छी तरह भुना है. साथ हीउड़द दाल की बड़ी डालने से इसमें पारंपरिक बनारसी स्वाद आता है.

ये भी पढ़ें- आंवला के लड्डू कैसे बनाएं? जानें आंवला के लड्डू बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Matar Ka Nimona, Matar Ka Nimona At Home, Matar Ka Nimona Kaise Banaen, Matar Ka Nimona Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com