- डोसा, इडली, मेदू वड़ा या उत्तपम हो इन सभी के साथ चटनी बहुत जरूरी है.
- शिमला मिर्च की चटनी एक बढ़िया साइड डिश साबित होगी.
- यह आपके खाने में वैराइटी लाएगी.
अगर आप भी साउथ इंडियन खाने के प्रशंसक हैं, तो आप भोजन के साथ मिलने वाली चटनी का महत्व भी जानते होंगे. डोसा, इडली, मेदू वड़ा या उत्तपम हो इन सभी के साथ चटनी बहुत जरूरी है. जब भी साउथ इंडियन व्यंजनों की बात आती है तो हम आमतौर पर इन सब व्यंजनों के साथ नारियल की चटनी सर्व करते है, जो एक निर्विवाद विजेता है. लेकिन, हम अपनी थाली में भी विविधता चाहते हैं, तो इसलिए हम नारियल की चटनी को अन्य प्रकार की चटनी भी बनाते हैं. शिमला मिर्च से बनने वाली इस चटनी के बारे में शायद आपमें काफी लोगों ने न सुना हो, मगर यह खाने में बहुत अच्छी लगती है. नारियल की चटनी के साथ या उसके बिना भी शिमला मिर्च की चटनी एक बढ़िया साइड डिश साबित होगी, यह आपके खाने में वैराइटी लाएगी.
सिर्फ साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ ही नहीं बल्कि शिमला मिर्च की चटनी को अपने पराठों, आलू-पूरी और भारतीय थाली में भी साइड डिश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. शिमला मिर्च की चटनी को ब्रेड टोस्ट पर यम्मी स्प्रेड और सैंडविच फीलिंग बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. हम शिमला मिर्च को कडाई पनीर, पनीर टिक्का, नूडल्स और स्टर फ्राई व्यंजनों में काफी पसंद करते हैं, यह चटनी सब्जी के रूप में भी बढ़िया काम करेगी. इस रेसिपी में, हम लाल शिमला मिर्च का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन आप चाहें तो सामान्य हरे या पीले रंग की शिमला मिर्च का उपयोग भी कर सकते हैं. हमने रेड बेल पेपर को इसलिए चुना क्योंकि यह चटनी को आकर्षक लाल रंग और मिठास के साथ-साथ तीखापन भी देती है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

शाम की चाय के साथ सर्व करें सिर्फ कुछ ही मिनटों बनने वाले हेल्दी बेक्ड नमकपारे, रेसिपी देखें
शिमला मिर्च की चटनी बनाने की रेसिपी:
सामग्री:
2 लाल शिमला मिर्च, कटी हुई
1 प्याज, कटा हुआ
1 टमाटर, कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच उड़द दाल
3-4 लहसुन की कलियां
2 लाल मिर्च
आधा चम्मच जीरा
1 चम्मच इमली का पानी या नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
तड़के के लिए:
कढ़ीपत्तों का गुच्छा
आधा चम्मच सरसों के बीज
हिंग का पानी कुछ बूंदें
1 चम्मच उड़द की दाल
1 लाल मिर्च
तरीका:
1. उड़द की दाल को थोड़े से तेल में लाल मिर्च, जीरा और लहसुन के साथ भूनें. प्याज़ डालकर भूनें. इसके बाद, टमाटर, शिमला मिर्च और नमक डालें और सब्जियों के पकने तक भूनें. मिश्रण को ठंडा होने दें.
2. मिश्रण को इमली के पानी या नींबू के रस के साथ एक ब्लेंडर में डालें और इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें अगर जरूरत हो तो आप इसमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
3. अब तड़का तैयार करें. एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें हींग और सरसों के दाने डालें. एक बार जब बीज चटकने लगे, तो कढ़ीपत्ता, लाल मिर्च और उड़द दाल डालें. जब दाल सुनहरे हो जाए तो गैस बंद कर दें.
4. चटनी के ऊपर तड़का डालें और परोसें.
इस मजेदार लाल शिमला मिर्च की चटनी के साथ अपने परिवार को सरप्राइज करें और अपने पसंदीदा भोजन के साथ इस स्वादिष्ट चटनी का मजा लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं