विज्ञापन

चाइनीस नूडल्स में लगाइए महाराष्ट्रियन तड़का और बनाएं ठेचा Noodles, नोट करें रेसिपी

क्या आप भी नूडल्स खाने के हैं शौकीन? तो एक बार जरूर ट्राई करें शेफ हरपाल सिंह की ये चटाकेदार ठेचा नूडल्स रेसिपी. इस आर्टिकल में जानें इसे बनाने का खास तरीका.

चाइनीस नूडल्स में लगाइए महाराष्ट्रियन तड़का और बनाएं ठेचा Noodles, नोट करें रेसिपी
कैसे बनाएं ठेचा नूडल्स. (Image YT@chefharpalsingh)

नूडल्स का नाम लेते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे पर स्माइल आ जाती है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें शाम में कुछ तीखा, चटाकेदार और मजेदार खाने की क्रेविंग होती है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको सिंपल नूडल्स, स्ट्रीट स्टाइल हक्का नूडल्स, स्पाइसी शेजवान नूडल्स नहीं बल्कि, चाइनीस नूडल्स में महाराष्ट्रियन तड़का वाली ठेचा नूडल्स के बारे में बता रहे हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के शेफ द्वारा बताई इस रेसिपी को ट्राई करते हैं.

​क्या है शेफ हरपाल के ठेचा नूडल्स की खासियत?

​आमतौर पर ठेचा हरी मिर्च और लहसुन को कूटकर बनाया जाता है. लेकिन शेफ हरपाल ने इसमें अपना एक खास ट्विस्ट दिया है. उन्होंने ठेचे में हरी मिर्च और लहसुन के साथ-साथ भुनी हुई मूंगफली और सफेद तिल का इस्तेमाल किया है. मूंगफली नूडल्स को एक बढ़िया क्रंच देती है और तिल से इसमें एक बहुत ही सोंधा फ्लेवर आता है.  

​घर पर कैसे बनाएं ठेचा नूडल्स?

सामग्री-

  • तेल: 2 बड़े चम्मच
  • ​लहसुन की कलियां: 9-10
  • ​मूंगफली: ¼ कप
  • ​हरी मिर्च: 15-20 
  • ​सफेद तिल: 1 बड़ा चम्मच

पानी उबालने के लिए-

  • ​नूडल्स: 2 पैकेट
  • ​हरा धनिया: 5-6 डंठल

​नमक: स्वादानुसार

  • ​तेल: 1 बड़ा चम्मच
  • ​अदरक: 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • ​प्याज: 1 (लंबा कटा हुआ)
  • ​गाजर: 1 (लंबी कटी हुई)
  • ​पत्तागोभी: ½ (बारीक कटी हुई)
  • ​शिमला मिर्च: 1 (लंबी कटी हुई)
  • ​लाल शिमला मिर्च: 1 (लंबी कटी हुई)
  • ​पीली शिमला मिर्च: 1 (लंबी कटी हुई)
  • ​ग्रीन चिली सॉस: 1 बड़ा चम्मच
  • ​सोया सॉस: 1 ½ बड़ा चम्मच
  • ​सिरका (Vinegar): 1 ½ बड़ा चम्मच
  • ​हरा धनिया: 7-8 डंठल (बारीक कटा हुआ)

विधि-

  1. ​सबसे पहले आपको ढेर सारा लहसुन, हरी मिर्च और मूंगफली को तवे पर हल्का सा भून लेना है. 
  2. आखिर में थोड़ा सा सफेद तिल डालकर भूनें, इसके बाद इन सभी चीजों को सिलबट्टे या ओखली में दरदरा कूट लें. फ्रेशनेस के लिए थोड़ा सा हरा धनिया भी मिलाएं.
  3. ​अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें, उसमें बारीक कटा अदरक, प्याज, गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च को तेज आंच पर भूनें. 
  4. इसके बाद इसमें तैयार किया हुआ ठेचा, थोड़ी सी ग्रीन चिल्ली सॉस, सोया सॉस और सिरका, मिलाएं. 
  5. आखिर में उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छे से मिक्स करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें. 

कुकिंग टिप्स:

  • नूडल्स उबालने के तुरंत बाद उन्हें ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे उनका एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है और नूडल्स आपस में चिपकते नहीं हैं, बल्कि एकदम अलग-अलग और खिले-खिले रहते हैं. 
  • अगर आप इस ठेचे को ज्यादा बनाकर रखना चाहते हैं, तो कूटते समय इसमें अच्छा खासा नमक डाल दें और ऊपर से थोड़ा गर्म तेल मिला दें. 
  • इसे आप फ्रिज में रखकर आराम से 15 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • ​शेफ हरपाल बताते हैं कि पत्ता गोभी में बारीक कीड़े होने का डर रहता है. इसलिए ऊपर के पत्तों को हटा दें, अंदर के पत्तों को अच्छे से धोएं और हमेशा इसे तेज आंच (High Heat) पर ही पकाएं ताकि सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाएं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना तंदूर के क्रिस्पी अमृतसरी कुलचा घर पर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thecha Recipe, Thecha Noodle Recipe, Noodle Recipes Vegetarian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com