बाहर वाला Pizza फेल!
NDTV
पिज्जा खाने का मन है, लेकिन ज्यादा मेहनत नहीं करनी है, तो बाहर से मंगवाने के बजाय क्यों न घर पर ही परफेक्ट पिज्जा बनाकर आनंद लिया जाए. ये आसान रेसिपी आपकी क्रेविंग्स को पूरा करने के साथ-साथ एक परफेक्ट पार्टी स्नैक भी है. सबसे बढ़िया बात तो यह है कि इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ ब्रेड स्लाइस और किचन में मौजूद कुछ आसानी से मिलने वाली चीजें चाहिए होंगी.
सबसे पहले ये देखिए वीडियो...
सामग्री:
- ब्रेड स्लाइस (4)
- प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
- शिमला मिर्च (½ बारीक कटी हुई)
- टमाटर (1 छोटा बारीक कटा हुआ)
- पनीर 50 ग्राम (कद्दूकस या छोटे टुकड़ों में)
- पिज्जा सॉस (1 बड़ा चम्मच)
- तंदूरी मेयोनेज़ (1 बड़ा चम्मच)
- ऑरेगैनो (½ छोटा चम्मच)
- चिली फ्लेक्स (½ छोटा चम्मच)
- काली मिर्च पाउडर (½ छोटा चम्मच)
बनाने का आसान तरीका
- एक बाउल में बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और पनीर डालें. इसमें ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स और काली मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- ब्रेड स्लाइस को एक प्लेट में रखें. हर स्लाइस पर पहले पिज्जा सॉस और फिर तंदूरी मेयोनेज़ फैलाएं.
- तैयार की गई पनीर और सब्जियों वाली टॉपिंग को सभी ब्रेड स्लाइस पर समान रूप से फैलाएं.
- एयर फ्रायर को 180°C पर प्रीहीट करें. ब्रेड स्लाइस को एयर फ्रायर बास्केट में रखें और 5 से 7 मिनट तक एयर फ्राई करें.
- जब ब्रेड हल्की क्रिस्प हो जाए और टॉपिंग अच्छी तरह पक जाए, तो इसे बाहर निकालें. ऊपर से थोड़ा ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें और गर्मागर्म सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बड़ा एक्शन! डॉक्टर ने बताया असली पनीर की पहचान कैसे करें?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bread Pizza Recipe, Bread Pizza, Air Fryer