विज्ञापन

शेफ हरपाल सिंह सोखी का क्लासिक मिर्ची पकौड़े पर क्रिस्पी मॉनसून ट्विस्ट, नोट करें आसान रेसिपी

शेफ हरपाल सिंह सोखी की नई रेसिपी ‘डिस्को मिर्ची भजिया’ क्लासिक मिर्ची पकौड़े का क्रिस्पी मॉनसून ट्विस्ट है, कम तीखी हरी मिर्च और बेसन से बनी ये आसान रेसिपी चाय के साथ परफेक्ट स्नैक है,

शेफ हरपाल सिंह सोखी का क्लासिक मिर्ची पकौड़े पर क्रिस्पी मॉनसून ट्विस्ट, नोट करें आसान रेसिपी
बारिश में ट्राई करें शेफ हरपाल का क्रिस्पी मिर्ची पकौड़ा
Insta@chefharpalsokhi

बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े मिल जाएं, तो बस क्या कहने, लेकिन हर बार वही आलू या प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं, तो अब कुछ नया ट्राई करने का समय है. शेफ हरपाल सिंह सोखी ने पकौड़ों को एक नया ट्विस्ट दिया है, जो बारिश के मजे को दोगुना कर देगा. अगर आप भी कुछ अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो शेफ हरपाल की 'डिस्को मिर्ची भजिया' एक स्वादिष्ट और कुरकुरी रेसिपी है. यह कम तीखी हरी मिर्च और बेसन से बनाई जाती है, जिसका स्वाद हल्का चटपटा और बिल्कुल स्ट्रीट फूड जैसा होता है.

डिस्को मिर्ची भजिया कैसे बनाएं?

सामग्री

  • कम तीखी हरी मिर्च (1 कप, बारीक कटी हुई)
  • बेसन (1 कप)
  • हल्दी पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • चाट मसाला (1 छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • काली मिर्च पाउडर1 छोटा चम्मच)
  • काला नमक (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • पानी (ज़रूरत के अनुसार)
  • तलने के लिए तेल

पकोड़ों को बनाने की विधि?

सबसे पहले तैयार करें बेसन का घोल

  1. एक बड़े बाउल में बेसन लें.
  2. इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें.
  3. अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा और बिना गांठ वाला घोल तैयार करें.
  4. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.

अब मिलाएं हरी मिर्च

  1. जब घोल तैयार हो जाए, तो उसमें बारीक कटी हुई कम तीखी हरी मिर्च डालें.
  2. इसके बाद चाट मसाला, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सारे मसाले बराबर घुल जाएं.

इस तरह तलें कुरकुरी भजिया

  1. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें.
  2. तेल गरम होने पर चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालें.
  3. भजिया को मीडियम आंच पर तलें.
  4. तेज आंच पर तलने से बाहर से जल्दी पक जाएंगी और अंदर से कच्ची रह सकती हैं.
  5. इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.

ऐसे करें सर्व

  1. जब भजिया अच्छी तरह सुनहरी हो जाएं, तो उन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  2. इसके बाद इन्हें गरमा-गरम चाय, हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.

यहां देखिए वीडियो...

इसे भी पढ़ें: RO में काई जम गई है? ये रहा बिना रगड़े साफ करने का देसी जुगाड़!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CHef Harpal Singh Sokhi, Crispy Pakora Recipe, Monsoon Food Ideas, Indian Snacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com