पारंपरिक राजस्थानी देसी राब?
Image Instagram
सर्दियों के मौसम में राजस्थान के गांवों से लेकर शहरों तक हर घर में एक ऐसी खास डिश जरूर बनती है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही गेस किया हम बात कर रहे हैं राजस्थानी बाजरे की राबड़ी की. मारवाड़ी रसोई (Marwadi Rasoi) के इस वीडियो में जिस तरह से इसे बनाने का देसी तरीका दिखाया गया है, उसे देखकर मुंह में पानी आ जाएगा. बाजरा वैसे भी सर्दियों के लिए सुपरफूड माना जाता है. इसे खाने से शरीर को जबरदस्त एनर्जी और ताजगी मिलती है. आइए जानते हैं कि इस पारंपरिक और बेहद सेहतमंद रेसिपी को बनाने का आसान तरीका.
कैसे बनाएं बाजरे की रबड़ी-
- सबसे पहले थोड़ा सा बाजरा लीजिए. इसमें हल्का सा पानी छिड़क कर इसे अच्छे से कूट लीजिए.
- फिर थोड़ा पानी और डालकर इसे 15 से 20 मिनट के लिए रख दीजिए.
- जब 15-20 मिनट हो जाएं, तो इसे दोबारा अच्छे से कूटें. ध्यान रहे कि बाजरे का एक भी साबुत दाना नहीं रहना चाहिए.
- इसे एकदम दरदरा और बढ़िया पीसना है, तभी राबड़ी का असली मज़ा आएगा.
- आप चाहें तो इस खच्च से खीच भी बना सकते हैं.
- अब आधा किलो फ्रेश दही लीजिए और उसमें आधा किलो पानी मिलाकर बढ़िया सी छाछ फेंट लीजिए.
- जब छाछ तैयार हो जाए, तो इसमें कुटा हुआ बाजरा डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला लें ताकि कोई गांठ न रहे.
- अब इस बर्तन को गैस पर रखिए और आंच को एकदम धीमा कर दीजिए. इसे लगातार चलाते हुए अच्छी तरह पकाएं.
- ध्यान रखें कि इसमें उबाल नहीं आना चाहिए, बस राबड़ी को धीमी आंच पर पकने देना है.
- पकने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिला दीजिए. लीजिये, आपकी सेहतमंद और गरमागरम बाजरे की राबड़ी बिल्कुल तैयार है.
- गैस बंद कर दीजिए और ढक्कन लगाकर रख दीजिए.
- इसे खाने का असली मजा तब आता है जब आप इसे तीखी लहसुन की चटनी और हरी मिर्च के साथ गर्मागरम सर्व करते हैं.
- यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सर्दी-जुकाम और कमजोरी जैसी सर्दियों की आम समस्याओं से भी मददगार है.
यहां देखें वीडियो-
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Local Food, Local Food Culture, Rajasthani Recipe In Hindi, Raab Recipe, Bajra Raab Benefits