विज्ञापन

Local Food: ठंड में बनाएं पंजाबी स्टाइल बेसन का शीरा, हर उम्र के लोगों को आएगा पसंद

सर्दियों की सुबह को खास बना देगा बेसन का शीरा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है कमाल.

Local Food: ठंड में बनाएं पंजाबी स्टाइल बेसन का शीरा, हर उम्र के लोगों को आएगा पसंद
बेसन का शीरा कैसे बनाएं.
NDTV

सर्दियों का मौसम आते ही पंजाब के हर घर की किचन में बेसन का शीरा आपको देखने को मिल जाएगा. बेसन का शीरा एक पारंपरिक व्यंजन है. घी, बेसन और सूखे मेवों से तैयार होने वाला यह व्यंजन स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ ठंडी सुबह या शाम में खाने का मजा मजा देते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और बहुत कम सामग्री में यह आसानी से तैयार हो जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बेसन का शीरा.

कैसे बनाएं बेसन का शीरा- 

सामग्री-

  • 1 कप बेसन
  • 4 से 5 बड़े चम्मच देसी घी
  • आधा कप चीनी या स्वादानुसार
  • 2 कप पानी
  • 4 से 5 बादाम बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच काजू
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • पिस्ता गार्निश के लिए
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. घी गर्म होने पर उसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. 
  2. बेसन को गोल्डन होने तक भूनना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी से शीरे का स्वाद और खुशबू आती है.
  3. जब बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का गोल्डन हो जाए, तब उसमें कटे हुए बादाम और काजू डालकर एक मिनट तक भून लें.
  4. दूसरी तरफ एक बर्तन में पानी और चीनी को गर्म करके बैटर तैयार कर लें. अब इस बैटर को सावधानी से भुने हुए बेसन में डालें. 
  5. मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गांठें न बनने पाएं.
  6. कुछ ही मिनट में मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा. इस समय इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें. 
  7. जब शीरा घी छोड़ने लगे और मनचाही कंसिस्टेंसी में आ जाए तब गैस बंद कर दें.
  8. गर्मागर्म बेसन के शीरे को कटे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश कर सर्व करें. 

सर्दियों में क्यों पसंद किया जाता है बेसन का शीरा?

सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि कई राज्यों में सर्दियों के दौरान यह डिश काफी पसंद की जाती है. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. घी और ड्राई फ्रूट्स की वजह से इसका स्वाद और भी रिच हो जाता है. कई परिवारों में इसे सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ सर्व किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Local Food: बिना केमिकल और मसालों के ऐसे बनाएं सेहतमंद राजस्थानी बाजरे की राबड़ी, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjabi Style Recipes, Besan Sheera, Besan Sheera Benefits, Besan Sheera Recipe, Local Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com