यूनिक स्टाइल की कढ़ी कैसे बनाएं.
NDTV
कढ़ी चावल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप पकौड़े वाली कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपके लिए झटपट और यूनिक पंजाबी स्टाइल की आलू प्याज वाली कढ़ी की रेसिपी लेकर आए हैं. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल (ShudhBhojan by chef Sumit) पर शेयर किया गया है. इस पारंपरिक डिश को एक खास और आसान ट्विस्ट के साथ बनाया जाता है, तो आइए जानते हैं इसे घर पर झटपट कैसे तैयार करें.
यहां देखें रेसिपी वीडियो-
कैसे बनाएं स्वादिष्ट कढ़ी-
सामग्री-
- लस्सी या छाछ- 1 लीटर
- बेसन- 1 कटोरी से थोड़ा कम
- पानी- 1 लीटर
- मसाले- हींग, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और मेथी दाना
- तड़के और ग्रेवी के लिए- आलू, लहसुन-अदरक का पेस्ट, प्याज, राई, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता, मटर, टमाटर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, कसूरी मेथी और ऊपर से डालने के लिए शुद्ध घी
विधि-
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 लीटर लस्सी लें. इसमें बेसन डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे.
- अब इस बैटर में थोड़ी सी हींग, लाल मिर्च, हल्दी और नमक मिला लें.
- इसके साथ ही मेथी दाना भी इसी समय कढ़ी में डाल दें, ताकि उबलते वक्त मेथी का सारा फ्लेवर और खुशबू कढ़ी में अच्छी तरह से आ जाए.
- अब इसमें 1 लीटर पानी और मिलाएं गैस ऑन करके बर्तन चढ़ा दें. कढ़ी को बीच-बीच में चलाते हुए धीमी आंच पर पकने दें.
- एक अलग कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें. इसमें कटे हुए आलू डालकर हल्का गुलाबी होने तक फ्राई कर लें.
- जब आलू फ्राई हो जाएं, तो बीच में जगह बनाकर उसमें ढेर सारा लहसुन-अदरक का पेस्ट और कटे हुए प्याज डालें.
- प्याज को बहुत ज्यादा ब्राउन नहीं करना है. अब उसी कढ़ाई में जीरा, राई, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर भून लें.
- स्वाद को और बढ़ाने के लिए थोड़े से मटर और बारीक कटे हुए टमाटर डालें.
- टमाटर डालने से कढ़ी में हल्की खटास और बेहतरीन जूसीपन आता है.
- अब धनिया पाउडर, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च और थोड़ा सा अमचूर पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह पका लें.
- जब उबलती हुई कढ़ी मखमली और गाढ़ी हो जाए, तब तैयार किया हुआ यह स्वादिष्ट तड़का उसमें मिला दें.
- तड़का मिलाने के बाद कढ़ी को लगभग 10 मिनट के लिए और धीमी आंच पर पकने दें.
- लास्ट में कढ़ी का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए ऊपर से कसूरी मेथी और फ्रेश हरा धनिया डालें.
- सर्व करते वक्त ऊपर से थोड़ा सा शुद्ध घी डालना बिल्कुल न भूलें.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: भंडारे जैसा मीठा-खट्टा कद्दू घर पर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Punjabi Style Kadhi, Kadhi Kaise Banaye, Kadhi Recipe Hindi