विज्ञापन

केले के छिलके से बनाएं चटपटी बंगाली सब्जी, खाते ही हर कोई पूछेगा रेसिपी

​Kele Ke Chilke Ki Sabji: कच्चे केले की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या कभी केले के छिलके की सब्जी खाई है. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में बताई डिश को एक बार जरूर करें ट्राई.

केले के छिलके से बनाएं चटपटी बंगाली सब्जी, खाते ही हर कोई पूछेगा रेसिपी
​Traditional Bengali Sabji: कैसे बनाएं केले के छिलक की सब्जी.

Bengali Raw Banana Peel Recipe: केला एक ऐसा फल है जिसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. लेकिन ज्यादातर लोग केला खाने के बाद उसके छिलके को बेकार समझ कर फेंक देते हैं. मगर क्या आप ये जानते हैं कि जिन्हें बेकार समझ कर आप फेंक देते हैं उससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. इससे बंगाल के घरों में एक बेहद लाजवाब और टेस्टी डिश तैयार की जाती है? इस पारंपरिक बंगाली रेसिपी का नाम है कंचकोलार खोसार बाटा (Kachakolar Khosha Bata). कंचकोला का मतलब होता है कच्चा केला, खोसा यानी छिलका और बाटा का मतलब होता है पिसा हुआ. सीधे शब्दों में कहें तो यह कच्चे केले के छिलके की एक ऐसी सूखी, मसालेदार सब्जी है, जिसे अगर आप एक बार गरम-गरम चावल के साथ खा लेंगे, तो इसके दीवाने हो जाएंगे. बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

कैसे बनाएं केले के छिलके की सब्जी- (How To Make ​Bengali Raw Banana Peel Recipe)

​सामग्री-

  • ​कच्चे केले के छिलके (उबले हुए)
  • ​काली मिर्च 
  • ​हरी मिर्च
  • ​लहसुन की कलियां
  • ​सरसों का तेल
  • ​हल्दी पाउडर
  • ​नमक
  • ​हरा धनिया
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

  • सबसे पहले कच्चे केले के छिलकों को अच्छी तरह धो लें. अब एक कुकर या पैन में थोड़ा सा पानी और जरा सा नमक डालकर इन छिलकों को एक या दो सीटी आने तक उबाल लें. उबलने के बाद छिलके एकदम सॉफ्ट हो जाएंगे. इन्हें पानी से निकालकर ठंडा होने दें.
  • जब छिलके ठंडे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी के जार में डालें. इसी के साथ जार में 3-4 हरी मिर्च और लहसुन की कलियां भी डाल दें. बिना पानी डाले इसका एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  • अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं और उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल गरम करें. तेल से जब धुआं निकलने लगे, तो गैस धीमी करें और उसमें काली मिर्च का तड़का लगाएं.
  • तड़का चटकने के बाद, मिक्सी में पिसा हुआ केले के छिलके का पेस्ट कड़ाही में डाल दें. अब इसमें हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  • इस पेस्ट को आपको मध्यम आंच पर तब तक भूनना है, जब तक कि इसका पानी पूरी तरह सूख न जाए और यह कड़ाही के किनारे न छोड़ने लगे. जैसे ही यह हलवे की तरह एक जगह सिमटने लगे और इसमें से तेल अलग होने लगे, समझ जाइए आपकी खोशा बाटा तैयार है.
  • ​गैस बंद करें और ऊपर से थोड़ा सा कच्चा सरसों का तेल और हरी मिर्च डालकर इसे गार्निश करें. 
  • इस चटपटी सब्जी को बंगाल में गरमा-गरम उबले हुए चावल के साथ खाया जाता है.

ये भी पढ़ें-  आम के आम, गुठलियों के भी दाम! इस गर्मी एक बार जरूर ट्राई करें गुठली से बनी स्वादिष्ट चटनी

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
​Bengali Raw Banana Peel Recipe, ​Bengali Veg Recipes Kachakolar Khosha Bata, ​Kele Ke Chilke Ki Sabji Kaise Banaye, Kachakolar Khosha Bata Recipe, ​Zero Waste Cooking India, ​Easy Bengali Food Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com