विज्ञापन

घर पर मोरिंगा पाउडर कैसे बनाएं? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

मोरिंगा पाउडर को घर पर भी बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है. यहां हम आपको इसकी आसान सी रेसिपी बताएंगे. आइए जानते हैं-

घर पर मोरिंगा पाउडर कैसे बनाएं? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Moringa Powder Recipe : मोरिंगा पाउडर कैसे बनाएं?

Moringa Powder Recipe : मोरिंगा कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम इत्यादि से भरपूर होता है. इसलिए हम में से कई लोग मार्केट से महंगे दामों पर मोरिंगा पाउडर खरीदकर अपने खाने या फिर सप्लीमेंट्स के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. क्या आप में ऐसा करते हैं? अगर हां, तो अब से आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जी हां, दरअसल, हम आपको सेहत से भरपूर मोरिंगा पाउडर की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. इसकी अच्छी बात ये है कि आप इसे बहुत ही आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं. अगर आपके घर के आसपास सहजन के पेड़ हैं, तो आप फ्री में भी इस पाउडर को तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं घर पर मोरिंगा पाउडर बनाने की रेसिपी-

Latest and Breaking News on NDTV

स्टेप-1: पहले चुने फ्रेश पत्तियां

घर पर मोरिंगा पाउडर तैयार करने के लिए सबसे पहले सहजन के पेड़ से हरी, फ्रेश और स्वस्थ पत्तियां तोड़ लें. अब इनमें से पीली, सूखी या कीड़े लगी पत्तियों को निकाल लें. इससे अच्छी गुणवत्ता वाला पाउडर बनकर होगा.

स्टेप-2: पत्तियों को अच्छी तरह धोएं

पत्तियों को अच्छे से जब चुन लें, तो इसे अच्छी तरह से धों, ताकि इससे धूल और मिट्टी निकल जाए. वहीं, कीड़े-मकौड़े भी हट जाए.

स्टेप-3: पत्तियों से टहनियों को करें अलग 

अगर पत्तियां टहनियों के साथ हैं, तो उन्हें धीरे-धीरे अलग कर लें. कोशिश करें कि मोटी डंडियां या टहनियां पाउडर में न जाएं, क्योंकि इससे स्वाद और टेक्चर में प्रभावित हो सकता है. 

स्टेप-4: छाया में सुखाएं

मोरिंगा पाउडर बनाने का सबसे महत्वपूर्ण स्टेप इसकी पत्तियों को सुधाना होता है. पत्तियों को धोने के बाद इसे किसी साफ जाली, ट्रे या कपड़े पर फैलाकर छायादार और हवादार जगह पर रखें. तेज धूप में सुखाने से कुछ पोषक तत्व कम हो सकते हैं. ऐसे में हमेशा इसे छाया में ही सुखाएं.

स्टेप-5: पीसकर पाउडर बनाएं

जब पत्तियों सूखकर कुरकुरी हो जाए, तो इसे मिक्सर, ग्राइंडर या मसाला ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. अच्छे रिजल्ट के लिए इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही लेकर पीसें.

स्टेप-6: छान लें

पीसे हुए पाउडर को महीन छलनी से छान लें. इससे बड़े टुकड़े और रेशे अलग हो जाएंगे और आपको मुलायम तथा एकसार पाउडर मिलेगा.

स्टेप-7: सही तरीके से स्टोर करें

तैयार मोरिंगा पाउडर को एयरटाइट कांच या स्टील के कंटेनर में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें. नमी से दूर रखने पर यह लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है.

ये भी पढ़ें - सर्दियों के रोज एक चम्मच मोरिंगा पाउडर लेने से क्या होता है? स्टडी से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moringa Powder, Moringa Powder Benefits, Moringa Powder Recipe, Moringa Powder Recipes For Weight Loss, Moringa Powder Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com