विज्ञापन

बिना मीट के काले चने से बनाएं शाही शामी कबाब, प्रोटीन से भरपूर है ये रेसिपी

क्या आप भी कबाब खाना पसंद करते हैं, तो बिना मीट के काले चने से बनाएं प्रोटीन से भरपूर स्वादिष्ट वेज कबाब.

बिना मीट के काले चने से बनाएं शाही शामी कबाब, प्रोटीन से भरपूर है ये रेसिपी
कैसे बनाएं वेज कबाब.
NDTV

कबाब का नाम लेते ही हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल नॉनवेज का आता है. लेकिन इसका मतलब ये तो नही कि वेजिटेरियन लोग कबाब नहीं खा सकते हैं. आज हम आपके लिए (@Hebbar's Kitchen) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर एक ऐसी जबरदस्त रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा. खास बात यह है कि यह रेसिपी बिना किसी मीट या चिकन के बनाई गई है. काले चने और पनीर से बने ये शाही शामी कबाब बाहर से जितने क्रिस्पी और करारे हैं, अंदर से उतने ही ज्यादा सॉफ्ट और जूसी हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं रेसिपी. 

​सेहत और स्वाद का खजाना-

​जब भी हम नाश्ते में कुछ चटपटा खाने की सोचते हैं, तो अक्सर हमारे दिमाग में ऑयली और अनहेल्दी चीजें आती हैं. लेकिन ये काले चने के कबाब सेहत के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. काला चना और पनीर दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं. जो लोग जिम जाते हैं या फिटनेस को लेकर थोड़े फिक्रमंद रहते हैं, उनके लिए यह स्नैक एकदम परफेक्ट है. इसे खाने से आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी और आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा.

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं चना पनीर कबाब रेसिपी-(How To Make Chana Paneer Kebab Recipe)

  1. ​इस टेस्टी रेसिपी को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले एक कप काला चना लें जिसे रातभर पानी में भिगोकर रखना है. 
  2. अगली सुबह इसे कुकर में डालें, थोड़ा सा नमक और पानी मिलाकर करीब 5 सीटी आने तक अच्छे से उबाल लें. 
  3. ध्यान रहे कि चना अच्छी तरह उबला हुआ होना चाहिए, लेकिन बिल्कुल मैश या हलवा नहीं बनना चाहिए. 
  4. इसके बाद इसका सारा पानी छानकर अलग कर लें. आप इस बचे हुए पानी को आटा गूंधने या सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, इसे फेंके नहीं. 
  5. अब उबले हुए काले चने को मिक्सी जार में डालें और पल्स मोड पर दरदरा पीस लें. 
  6. इसे बिल्कुल बारीक या पेस्ट नहीं बनाना है, थोड़ा सा टेक्सचर रहना चाहिए. 
  7. अब इस पिसे हुए चने को एक बड़ी प्लेट में निकाल लें इसमें थोड़ा सा क्रम्बल किया हुआ पनीर मिलाएं. 
  8. पनीर डालने से कबाब बहुत सॉफ्ट बनते हैं और साथ ही प्रोटीन भी बढ़ जाता है. 
  9. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, हींग, कसूरी मेथी और फ्रेश हरा धनिया मिलाएं. 
  10. इन सभी चीजों को अपने हाथों से अच्छे से दबाते हुए मिक्स करें ताकि सारे मसाले आपस में अच्छे से मिल जाएं. 
  11. इसके बाद इसमें थोड़ा सा बेसन और स्वादानुसार नमक डालें. 
  12. बेसन कबाब को बांधने का काम करता है ताकि जब आप इन्हें सेकें तो ये टूटे नहीं. 
  13. अब इन सबका एक बढ़िया और हल्का सा मॉइस्ट मिश्रण तैयार कर लें. 
  14. ​अब इस मिश्रण से अपनी पसंद के हिसाब से गोल, ओवल या टिक्की के शेप में कबाब बना लें. 
  15. एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और कबाब को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक पैन-फ्राइ कर लें. 
  16. अगर आप और भी ज्यादा हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आप इसे एयर फ्रायर या ओवन में भी रोस्ट कर सकते हैं. 
  17. ​बस तैयार हैं आपके शानदार, प्रोटीन से भरपूर काले चने के शाही कबाब. इन्हें तीखी हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें. 

ये भी पढ़ें- काजू-बादाम भी फेल हैं इस ड्राई फ्रूट के आगे, जानें कैसे और किन लोगों को करना चाहिए डाइट में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kala Chana Recipe, Kebab Recipe, Veg Kebab, Kebab Recipe Hindi, Chana Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com