जीरा आलू रेसिपी ढाबा स्टाइल
NDTV
भारतीय रसोई में जब भी कुछ झटपट और मजेदार बनाने की बात आती है, तो सबसे पहला नाम जीरा आलू का ही आता है. यह एक ऐसी लाजवाब डिश है जो अपने बेहतरीन स्वाद और खुशबू से किसी का भी दिन बना सकती है. चाहे सुबह की जल्दबाजी हो या टिफिन पैक करने की टेंशन, यह रेसिपी हमेशा आपका समय बचाती है.
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले हर घर के किचन में आसानी से मिल जाते हैं. चलो फिर देर किस बात की है @AmmaKiThaali की बताई ये आसान और टेस्टी रेसिपी को फटाफट ट्राई कर लो.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- उबले हुए आलू (4-5 मीडियम टुकड़ों में कटे हुए)
- सरसों का तेल (2 बड़े चम्मच)
- जीरा (1 छोटी चम्मच)
- हींग (एक चुटकी)
- लहसुन (4-5 कलियां)
- प्यार (1 बारीक कटा हुआ)
- अदरक: (1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च (2-3)
- लाल मिर्च पाउडर (आधा छोटी चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 छोटी चम्मच)
- जीरा पाउडर (आधा छोटी चम्मच)
- हल्दी पाउडर (चौथाई छोटी चम्मच)
- कसूरी मेथी (1 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला (आधा छोटी चम्मच)
- ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- नमक (स्वादानुसार)
- पानी (आवश्यकतानुसार)
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले उबले हुए आलूओं को अपनी पसंद के आकार में छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें.
- अब गैस ऑन करें और एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर उसे अच्छी तरह से गर्म होने दें.
- जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे, तब इसमें हींग और जीरा चटकाएं.
- इसके बाद बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें.
- जब प्याज हल्के गुलाबी हो जाएं, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक मिला दें.
- अब आंच को थोड़ा धीमा करें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी और नमक डाल दें.
- मसालों को जलने से बचाने के लिए तुरंत कढ़ाई में थोड़ा सा पानी डालें.
- इसके साथ ही कटी हुई हरी मिर्च भी मिला दें और मसाले को मध्यम आंच पर दो मिनट तक अच्छी तरह भून लें ताकि तेल अलग होने लगे.
- मसाला पक जाने के बाद इसमें पहले से कटे हुए उबले आलू डाल दें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि सारा मसाला आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह लिपट जाए.
- अब इसमें कसूरी मेथी, गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया छिड़क दें.
- सभी चीजों को एक बार फिर से अच्छी तरह मिला लें.
- कढ़ाई के ऊपर ढक्कन लगाएं और सब्जी को धीमी आंच पर करीब दो मिनट के लिए भाप में पकने दें, जिससे सारे फ्लेवर आलू के अंदर तक समा जाएं.
- लीजिए, आपकी बेहद स्वादिष्ट और चटपटी जीरा आलू की सब्जी बनकर बिल्कुल तैयार है.
इसे भी पढ़ें: किन फलों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए और क्यों?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jeera Aloo, Jeera Aloo Recipe, Food, Jeera Aloo Recipe Quick, Sabji Kaise Taza Rakhein