विज्ञापन

जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए बनाएं पंचामृत केक, बिना ओवन मिनटों में होगा तैयार, Quick Recipe Video

जन्माष्टमी पर कान्हा जी के स्वागत में घर पर बनाएं सॉफ्ट पंचामृत केक, इस आसान रेसिपी से और भी खास बनेगा जन्मोत्सव.

जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए बनाएं पंचामृत केक, बिना ओवन मिनटों में होगा तैयार, Quick Recipe Video
पंचामृत केक बनाने की सही विधि क्या है?
NDTV

जन्माष्टमी का पावन अवसर हो और कान्हा जी का स्वागत कुछ अलग अंदाज में न किया जाए, ऐसा भला कैसे संभव है? सालों से कान्हा के जन्म पर माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी और चरणामृत अर्पित करने की परंपरा चली आ रही है. हालांकि, बदलते दौर के साथ अब कान्हा का जन्मदिन भी मॉडर्न स्टाइल में केक काटकर मनाया जाने लगा है. अगर इस बार आप भी केक बनाने की सोच रहे हैं, तो @glutton_foodchannel की इस आसान रेसिपी को जरूर देखें. 

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • बारीक सूजी (1 कप)
  • दूध (1 कप लगभग 200 मिली)
  • दही (1/2 कप)
  • पिसी हुई मिश्री या चीनी (3/4 कप)
  • देसी घी (3 से 4 बड़े चम्मच)
  • शहद (2 बड़े चम्मच)
  • बेकिंग पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (1/2 छोटा चम्मच)
  • इलायची पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
  • केसर के धागे (8 से 10)

गार्निशिंग के लिए:

  • पतले कटे बादाम, पिस्ता
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां 
  • ताजे तुलसी के पत्ते

बनाने की विधि:

मिश्रण तैयार करना:

  1. सबसे पहले एक गहरे बाउल में दही, देसी घी, शहद और पिसी मिश्री डालें. 
  2. इसे व्हिस्कर की मदद से तब तक फेंटें जब तक यह एकसार और क्रीमी न दिखने लगे.
  3. अब इसमें इलायची पाउडर और दूध में भिगोया हुआ केसर मिला दें.

सूजी मिलाना:

  1. इस तरल मिश्रण में धीरे-धीरे बारीक सूजी डालते जाएं और हल्के हाथों से मिलाते रहें ताकि गांठ न पड़ें.
  2. जब सब अच्छे से मिल जाए, तो इस घोल को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.

बेकिंग की तैयारी:

  1. 15 मिनट बाद मिश्रण को देखें. 
  2. घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो एक-दो चम्मच दूध और डाल सकते हैं.
  3. अब इसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर सिर्फ एक दिशा में 30-40 सेकंड तक चलाएं.

बर्तन को सेट करना:

  1. जिस बर्तन या केक टिन में बेक करना हो, उसमें थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें.
  2. अब तैयार घोल को इसमें डालें और बर्तन को दो-तीन बार थपथपाएं ताकि हवा बाहर निकल जाए.
  3. सतह पर कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़क दें.

बेक करना:

  1. इसे पहले से गर्म कड़ाही या ओवन में धीमी आंच पर लगभग 35 से 45 मिनट के लिए पकने दें.
  2. केक तैयार हुआ है या नहीं, यह देखने के लिए बीच में लकड़ी की टूथपिक डालकर देखें.
  3. टूथपिक साफ बाहर आती है, तो समझें केक बनकर तैयार है.

भोग लगाना:

  1. केक को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर चाकू की मदद से किनारों को ढीला करके प्लेट में निकाल लें. 
  2. ऊपर से ताजी गुलाब की पंखुड़ियां और तुलसी पत्र रखकर लड्डू गोपाल को इसका सात्विक भोग लगाएं.

इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर कान्हा होंगे प्रसन्न, दूध और मिश्री से बनाएं उनका मनपसंद दिव्य प्रसाद, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmasthami, Panchamrit Recipe For Janmashtami, Panchamrit Ingredients For Janmashtami, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com