लौकी से ऐसे बनाएं डोसा
NDTV
लौकी का नाम सुनते ही बच्चे तो क्या कई बार तो बड़े भी मुंह बना लेते हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो बनेगी तो लौकी की ही, लेकिन खाने में ज़बरदस्त होगी. अब आप सोच रहे होंगे कि लौकी से ऐसा क्या बनाया जा सकता है? लौकी का डोसा, ये स्वाद और सेहत का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो दी गई रेसिपी आपके काम आ सकती है.
लौकी का डोसा कैसे बनता है?
सामग्री:
- लौकी (1 कप कद्दूकस की हुई)
- सूजी (1 कप)
- दही (½ कप)
- जीरा (1 चुटकी)
- हरी मिर्च (1 बारीक कटी हुई)
- अदरक (1 छोटा टुकड़ा)
- हरा धनिया (2 बड़े चम्मच बारीक कटा)
- नमक (स्वादानुसार)
- पानी (जरूरत के अनुसार)
- तेल या घी
बैटर कैसे बनाएं?
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें. ध्यान रखें, लौकी में पहले से ही काफी पानी होता है, इसलिए शुरुआत में ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं होगी.
- इसके बाद हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनिया और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- अगर मिश्रण बहुत गाढ़ा लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते जाएं.
- अब बैटर को करीब 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
- एक नॉन-स्टिक तवा या डोसा तवा गर्म करें.
- जब तवा हल्का गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल लगाकर फैला दें.
- अब तैयार बैटर को एक करछी की मदद से तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं.
- ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा पतला न फैलाएं, क्योंकि लौकी वाला बैटर डोसे के मुकाबले थोड़ा अलग होता है.
- अब मीडियम आंच पर डोसे को पकने दें.
- जब लगे किनारे सुनहरे होने लगें तो ऊपर थोड़ा सा तेल या घी डालें.
- फिर इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें.
- दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने पर डोसा तैयार है.
आप चाहें, तो इसे नारियल की चटनी, हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: भारत की सबसे रहस्यमयी सब्जियों में से एक! मिट्टी के अंदर उगता है शाकाहारियों का मटन, कीमत 1200रु किलो, कमाल हैं फायदे
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lauki Dosa Recipe, Healthy Breakfast Recipe, Instant Dosa Recipe, 10 Minute Breakfast, BREAKFAST IDEAS