- लौकी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं.
- लौकी को सबसे ज्यादा सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.
- डायबिटीज मरीजों के लिए लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है.
10 Benefits Of Bottle Gourd (Lauki): लौकी एक हरी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में. लौकी को घीया के नाम से भी जाना जाता है. भारतीय व्यंजनों में लौकी का खूब इस्तेमाल किया जाता है. इससे कई तरह के व्यंजन बनाएं जा सकते हैं, जैसे लौकी का हलवा, लौकी की खीर, लौकी की सब्जी, लौकी का जूस लौकी के पकौड़े आदि. लौकी की सबसे अच्छी बात ये है कि ये बेहद आसानी से मिल जाती है. बहुत से लोगों को लौकी खाना पसंद नहीं होता लेकिन, लौकी को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है. लौकी को सबसे ज्यादा सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लौकी का पौधा एक लता होती है जिसपर लौकियां लगती हैं. लौकी में कई गुण होते हैं जो शरीर के कई रोगों को दूर रखते हैं. आपको बता दें कि लौकी आपके शरीर में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम की कमी को पूरा करने में मदद करती है. आमतौर पर लौकी 2 प्रकार की होती है. गोलाकार और बेलनाकार. लौकी में आयरन की मात्रा भरपूर पाई जाती है. जो हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकती है. लौकी को डाइट में शामिल कर हम आसानी से वजन को कंट्रोल कर सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको लौकी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.
लौकी खाने के फायदेः (Lauki Khane Ke Fayde)
1. वजन घटानेः
वजन घटाने के लिए लौकी को सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है. लौकी खाना भले ही आपको ना पसंद हो लेकिन, लौकी को उबाल कर या लौकी के जूस का सेवन करने से वजन को तेजी से घटाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. कोलेस्ट्रॉलः
लौकी का सेवन करने से दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है. इतना ही नहीं इसके सेवन से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है. कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से दिल से जुड़ी कई समस्या हो सकती है.
Lauki Juice Benefits: गर्मियों में लौकी का जूस पीने के अद्भुत फायदे!

लौकी का सेवन करने से दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है. Photo Credit: iStock
3. हड्डियोंः
लौकी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक के गुण पाए जाते हैं. जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. लौकी को हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. लौकी के जूस या लौकी की सब्जी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.
4. डायबिटीजः
डायबिटीज मरीजों के लिए लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. लौकी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज की समस्या में राहत देने का काम कर सकते हैं.
Covid-19 वैक्सीन के बाद क्यों लग रही है ठंड या बुखार? जानें टीके से पहले और बाद की सावधानियां
5. गर्भावस्थाः
लौकी का जूस पीने से गर्भावस्था के दौरान काफी लाभ पहुंचाता है. लौकी के जूस का सेवन करने से गर्भाशय को मजबूत और गर्भस्त्राव की समस्या को दूर किया जा सकता है.
6. दस्तः
लौकी को छाछ या दही में मिलाकर खाने से दस्त में राहत मिल सकती है. दस्त के समय शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में लौकी का सेवन पानी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.
Grapefruit For Summer: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ग्रेपफ्रूट
7. एनर्जीः
लौकी का जूस पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है. लौकी खाने से पेट में भारीपन नहीं रहता, अगर आप खुद को तरोताजा रखना चाहते हैं तो लौकी आपकी मदद कर सकती है. लौकी को आप जूस या सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
8. स्ट्रेसः
लौकी को खाने से स्ट्रेस कम होता है. इसमें पानी अधिक होता है जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसमें सेडेटिव प्रॉपर्टीज होती है. इससे शरीर रिलेक्स रहता और स्ट्रेस की समस्या को दूर किया जा सकता है.
9. डाइजेशनः
लौकी में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. लौकी को डाइट में शामिल कर पेट संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. लौकी के सेवन से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है.
10. स्किनः
लौकी या लौकी के जूस का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है. ये शरीर से खराब पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है. इतना ही नहीं इससे स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Best Time To Eat Paneer: रोजाना खाली पेट पनीर खाने के 6 फायदे
Fruit Peel For Skin: चेहरे को चमकदार बनाने के लिए इन तीन फलों के छिलकों का करें इस्तेमाल
Egg Muffins: कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का है मन तो ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर एग मफिन्स
Murgh Malaiwala: चिकन खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें क्रीमी, टेस्टी मुर्ग मलाईवाला रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं