विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी ₹2.18 लाख के पार, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold, Silver Rate Today August 03: अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबरों से MCX पर भी सोना-चांदी में उछाल देखा जा रहा है.पिछले एक साल में चांदी ने 97.30% और सोने ने 43.69% का बंपर रिटर्न दिया है.

Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी ₹2.18 लाख के पार, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव
Gold silver price in india: 1 साल में चांदी ने दिया 97% तो सोने ने 43% का बंपर रिटर्न!

Gold- Silver Price Today 3 August 2026: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है.आज यानी सोमवार,3 अगस्त को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली. 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम आज बढ़े हैं, वहीं चांदी भी रिकॉर्ड स्तर के करीब कारोबार कर रही है. ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर का भाव जानना जरूरी है.

आज कितना है 24K और 22K सोने का रेट?

3 अगस्त की सुबह 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,43,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,478 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.

देश भर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव

अगर आप ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव भी जान लें. देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के ताजा रेट इस प्रकार हैं...

  • मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,239 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,019 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,624 रुपये प्रति 10 ग्राम है
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,065 रुपये प्रति 10 ग्राम है
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • हैदराबाद में में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

बता दें कि 22 कैरेट सोना गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह 24 कैरेट की तुलना में ज्यादा मजबूत होता है.

आज चांदी का क्या है भाव? (Silver Price Today)

आज 999 फाइन सिल्वर का रेट 2,18,160 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. वहीं 925 स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत 2,01,798 रुपये प्रति किलो रही.

इन शहरों में कितना है सिल्वर का रेट?

  • मुंबई: 2,17,770 रुपये प्रति किलो
  • दिल्ली: 2,17,390 रुपये प्रति किलो
  • चेन्नई: 2,18,400 रुपये प्रति किलो
  • कोलकाता: 2,17,480 रुपये प्रति किलो
  • बेंगलुरु: 2,17,940 रुपये प्रति किलो
  • हैदराबाद: 2,18,110 रुपये प्रति किलो

MCX पर भी सोना-चांदी में तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  (MCX) में भी सोमवार को सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.MCX  पर गोल्ड 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 1,43,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं MCX सिल्वर फ्यूचर्स 0.27 फीसदी चढ़कर 2,18,750 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.

आज क्यों महंगा हुआ सोना-चांदी?

सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त ऐसे समय आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित नए हमले फिलहाल टाल दिए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच आज से बातचीत शुरू होने की उम्मीद है. इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला.

एक साल में सोने-चांदी ने दिया बंपर रिटर्न

अगर पिछले एक साल की बात करें तो चांदी की कीमतों में करीब 97.30 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई है. 3 अगस्त 2025 को इसका भाव 1,10,570 रुपये प्रति किलो था.पिछले एक साल में सोने की कीमतों में करीब 43.69 फीसदी की तेजी आई है. यानी जिन लोगों ने पहले निवेश किया था, उन्हें अच्छा रिटर्न मिला है.

सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो सिर्फ 10 ग्राम गोल्ड का रेट देखकर फैसला न करें. खरीदारी से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें.

  • ज्वेलरी पर लगने वाला मेकिंग चार्ज अलग-अलग दुकानों पर अलग हो सकता है.
  • सोने पर लगने वाला GST जरूर देखें.
  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें.

इसके अलवा अलग-अलग ज्वेलर्स के रेट और मेकिंग चार्ज की तुलना करने के बाद ही खरीदारी करें, ताकि आपको सही कीमत पर बेहतर डील मिले.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Rate Today, Gold Silver Price Today In India, Gold Rate Today, Silver Price Today, Gold Silver Price In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com