Kid's Lunchbox Recipe: वर्किंग वुमेंस के लिए घर, ऑफिस सभी चीजों को एक साथ संभालना किसी टॉस्क से कम नहीं होता है. और ऐसे में एक और सवाल जो उनको परेशान करता है वो ये है कि रोज-रोज क्या खाया जाए और टिफिन में क्या बनाया जाए इसका जवाब आसानी से नहीं मिल पाता है. इसके साथ ही कुछ ऐसा जो बच्चे को पसंद भी आए और वो अपना पूरा टिफिन खाली कर के लौटे. अगर आप भी कम समय में टेस्टी सा लंच बॉक्स बनाकर तैयार करना चाहती हैं जो टेस्टी भी हो तो हमारे पास आपके लिए है एक परफेक्ट रेसिपी.
ब्रेड चीला रेसिपी ( Bread Chilla Recipe)
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर और टेस्टी पनीर भुर्जी
सामग्री
- 4-5 ब्रेड स्लाइस
- 1/4 कप मैदा
- 1/4 कप दही
- 1 छोटा शिमला मिर्च ग्रेट किया हुआ
- 1 मीडियम साइज गाजर
- 1 मीडियम साइज प्याज
- 2 चम्मच चावल का आटा
- 1 चम्मच टोमेटो केचअप
- चिली फ्लेक्स
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
कैसे बनाएं-
ब्रेड चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग जार में ब्रेड के स्लाइस डालें और उसे अच्छे से ग्राइंड कर लें. इसके बाद इसमें मैदा, चावल का आटा, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, मिर्च, चिली फ्लेक्स, हरा धनिया, नमक, दही और सभी इंग्रीडियंट्स को मिक्स करें. इसके बाद इसमें टोमेटो केचअप डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से तब तक मिक्स करें जब तक इसकी कंसिस्टेंसी उत्तपम जैसी नहीं हो जाती. जब इसकी कंसिस्टेंसी बिल्कुल परफेक्ट हो जाए तो बारी है इसे सेंकने की. इसके लिए आप एक तवा लें और इसे गर्म करें. इस पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं. अब तवे पर बैटर को फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें. इसे केचअप के साथ सर्व करें या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ लंच में पैक कर दें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं