विज्ञापन

पपीते के पेड़ में डाल दें ये खाद, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया फलों से लद जाएगा पेड़

मशहूर गार्डनिंग एक्सपर्ट दीपक ने पपीते के पेड़ के लिए एक खास खाद बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

पपीते के पेड़ में डाल दें ये खाद, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया फलों से लद जाएगा पेड़
पपीते के पेड़ में कौन सी खाद डालें?
(Photo Credit: YouTube)

पपीता खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. ये फल न केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि इसे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में कई लोग अपने घर पर ही पपीते का पेड़ लगा लेते हैं. लेकिन कई बार सही देखभाल करने के बाद भी इस पेड़ पर फल नहीं आते है. इसी कड़ी में मशहूर गार्डनिंग एक्सपर्ट दीपक ने अपने यूट्यूब चैनल 'टेरेस गार्डन' पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पपीते के पेड़ के लिए एक खास खाद बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

पपीते के पौधे के लिए ऐसे तैयार करें खास खाद

दीपक बताते हैं कि पपीते के पौधे के लिए खाद बनने के लिए पुरानी मिट्टी लें. इसमें एक मुट्ठी बोन मील और एक मुट्ठी नीम की खली मिलाएं. इसके बाद इसमें लगभग 2 किलो गोबर की खाद और थोड़ी मात्रा में वर्मीकंपोस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर वर्मीकंपोस्ट नहीं है, तो आप केवल गोबर की खाद डालकर अच्छी तरह मिला सकते हैं. बस ध्यान रखें कि गोबर की खाद अच्छी तरह सड़ी हुई और पूरी तरह तैयार हो.

गमले में कैसे डालें ये खाद?

गार्डनिंग एक्सपर्ट कहते हैं, तैयार खाद को पपीते के पौधे की जड़ों के आसपास मिट्टी की ऊपरी सतह पर एक परत के रूप में फैला दें. अगर गमले में पहले से मिट्टी भरी हुई है तो थोड़ी पुरानी मिट्टी निकालकर उसकी जगह यह मिश्रण डाल दें. खाद डालने के बाद पौधे को हल्का पानी जरूर दें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे.

साल में कितनी बार डालें यह खाद?

गार्डनिंग एक्सपर्ट कहते हैं, ये खाद पपीते के पौधे में साल में दो से तीन बार दी जा सकती है. इससे पौधे को पोषण मिलता है, जिससे फिर फल ज्यादा आते हैं. बस ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा खाद न डालें, साथ ही खाद डालते समय मिट्टी को बहुत ज्यादा अंदर तक न खोदें. इससे पौधों की जड़ों को नुकसान हो सकता है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- सर्दी में कड़ी पत्ते को झड़ने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardening Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com