Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे को खाने में ऐसा क्या दें जो उसको पसंद भी आए, वो हेल्दी भी हो और वो इसे मन से खाएं और पूरा टिफिन बॉक्स खत्म होकर वापस आ जाए. यह एक ऐसा टफ टॉस्क है जिससे अमूमन हर महिला को जूझना पड़ता है. कि बच्चे को टेस्टी और हेल्दी कैसे खिलाएं. अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी रेसिपी जो झटपट बनकर तैयार हो जाएगी. इसके साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर भी है. सबसे अच्छी बात यह है कि ये 15-20 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा. आज हम बात कर रहे हैं पनीर भुर्जी की. जो पनीर के पोषक तत्वों के साथ ही कई हरी सब्जियों को मिलाकर बनाई जाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-
पनीर भुर्जी रेसिपी ( Paneer Bhurji Recipe)
स्वाद और सेहत से भरपूर होता है मक्का, सरकार ने भी उत्पादन को दोगुना करने का रखा लक्ष्य
सामग्री
- पनीर
- टमाटर
- प्याज
- शिमला मिर्च
- हरी मिर्च
- अदरक
- लहसुन
- नमक
- लाल मिर्च
- हल्दी
- चाट मसाला
रेसिपी
पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. अब उसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें. प्याज जब हल्का ब्राउन हो जाएं तो उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और हल्का सा फ्राई कर लें कि उसका कच्चापन निकल जाए. इसके बाद इसमें बारकी कटा टमाटर डालकर और शिमला मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर कें टमाटर के गलने तक पका लें. जब टमाटर अच्छे से पक जाएं तो इसमें हाथों से बारीक कर के पनीर डालें ( आप चाहे तो पनीर कद्दूकस भी कर सकते हैं). आपकी टेस्टी, हेल्दी पनीर भुर्जी बनकर तैयार है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं