विज्ञापन

बेंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग शुरू, 615 से 3865 रुपये तक किराया, जानें 12 स्टेशनों का फेयर और शेड्यूल

Bengaluru-Madgaon Vande Bharat Express Ticket booking: बेंगलुरु-मंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस यशवंतपुर से मडगांव के बीच 12 स्टेशनों पर रुकने वाली है. स्टेशनों के अनुसार एसी चेयर कार का किराया 615 रुपये से शुरू है जबकि एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया 1115 रुपये से शुरू है.

बेंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग शुरू, 615 से 3865 रुपये तक किराया, जानें 12 स्टेशनों का फेयर और शेड्यूल
Bengaluru Mangaluru Madgaon Vande Bharat Express Ticket Booking
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • बेंगलुरु-मंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग शुरू.
  • यशवंतपुर से मडगांव के बीच वंदे भारत 12 स्टेशनों पर रूकेगी.
  • नई वंदे भारत एक्सप्रेस का सबसे कम किराया 615 रुपये से शुरू है.

Bengaluru-Goa Vande Bharat Express Ticket booking: बेंगलुरु से गोवा के मड़गांव के बीच 13 नवंबर से शुरू होने जा रही नई बेंगलुरु-मंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद द्वारा इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद, इस ट्रेन का नियमित संचालन 15 नवंबर 2026 से शुरू होंगी. दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) जोन द्वारा संचालित यह वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु के यशवंतपुर से मंगलुरु होते हुए गोवा के मडगांव तक चलेगी. यह ट्रेन करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय कर बेंगलुरु, कर्नाटक के तटीय इलाकों और गोवा के बीच कनेक्टिविटी बनाएगी.

बेंगलुरु-मंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

26655/26656 बेंगलुरु-मंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन दोनों ओर से संचालित की जाएगी. ट्रेन नंबर 26655 यशवंतपुर से मडगांव वंदे भारत यशवंतपुर जंक्शन से सुबह 7:35 बजे रवाना होगी और लगभग 13 घंटे 20 मिनट का सफर तय करके उसी दिन रात 8:55 बजे मड़गांव पहुंचेगी. यह सेवा बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन उपलब्ध रहेगी. वहीं ट्रेन नंबर 26656 मड़गांव से यशवंतपुर वंदे भारत वापसी में मड़गांव से सुबह 8:20 बजे रवाना होगी और लगभग 12 घंटे 55 मिनट का सफर पूरा कर रात 9:15 बजे यशवंतपुर जंक्शन पहुंचेगी. यह सेवा गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी.

बेंगलुरु-मंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस के 12 स्टेशनों का किराया

26655/26656 बेंगलुरु-मंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस यशवंतपुर से मडगांव के बीच 12 स्टेशनों पर रुकने वाली है. इस ट्रेन में दो श्रेणियों के कोच होंगे, जिसमें एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार होगा. स्टेशनों के अनुसार एसी चेयर कार का किराया 615 रुपये से शुरू है जबकि एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया 1115 रुपये से शुरू है.

मड़गांव- एसी चेयर कार 2200 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 3865 रुपये

कारवार- एसी चेयर कार 2120 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 3720 रुपये

मुरुडेश्वर- एसी चेयर कार 1720 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 3100 रुपये

बयंदूर- एसी चेयर कार 1665 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2995 रुपये

कुंडापुरा- एसी चेयर कार 1590 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2850 रुपये

उडुपी- एसी चेयर कार 1510 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2660 रुपये

मंगलुरु जंक्शन- एसी चेयर कार 1315 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2305 रुपये

कबाका पुत्तुर- एसी चेयर कार 1235 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2140 रुपये

सुब्रह्मण्य रोड- एसी चेयर कार 1170 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2020 रुपये

सकलेशपुर- एसी चेयर कार 765रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 1410 रुपये

हासन- एसी चेयर कार 685 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 1255 रुपये

श्रवणबेलगोला- एसी चेयर कार 615 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 1115 रुपये

टिकट बुकिंग की प्रक्रिया

यात्री बेंगलुरु-मंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुक कर सकते हैं. IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या 'Rail Connect' और 'RailOne' मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-टिकट बुक किए जा सकते हैं. इसके अलावा यात्री रेलवे स्टेशनों पर बने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर पर जाकर भी टिकट ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें | वंदे भारत स्लीपर में तत्काल, RAC और वेटिंग टिकट का कॉन्सेप्ट नहीं, कैंसिलेशन पर कितना होगा रिफंड यह भी जान लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru-Madgaon Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Fare, Bengaluru-Goa Vande Bharat Express, Vande Bharat Ticket Booking, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com