विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

सुबह खाली पेट पपीता खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

Papita Khane Ke Fayde: यहां जानें अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं, तो पपीता एक बेहतरीन विकल्प क्यों बन सकता है?

सुबह खाली पेट पपीता खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?
Khali pet papita khane se kya fayda hota hai

Papita Khane Ke Fayde: पपीता एक ऐसा फल जिसे अगर रोजाना अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो कब्ज, एसिडिटी, मोटापा और पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है. यह विटामिन ए, सी, फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है. ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाते हैं, तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद माना जा सकता है. यहां जानें अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं, तो पपीता एक बेहतरीन विकल्प क्यों बन सकता है?

सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है?

पाचन: पपीते में ‘पपेन' नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है. खाली पेट इसे खाने से यह एंजाइम सीधे पाचन प्रक्रिया को सक्रिय करता है, जिससे एसिडिटी, गैस और अपच जैसी दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: गुस्सा कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं? गुस्सा आने पर क्या खाना चाहिए?

वजन: पपीता कम कैलोरी वाला फल है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखकर अनावश्यक स्नैकिंग को कम कर सकता है, जिससे वजन को कम किया जा सकता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो खाली पेट पपीता खाना आपके लिए फायदेमंद माना जा सकता है.

इम्यूनिटी: पपीते में पाया जाने वाला विटामिन सी रोज़ाना की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा पूरा करता है. खाली पेट पपीता खाने से इसका अवशोषण और बेहतर हो सकता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

दिल: पपीता में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Papita Khane Ke Fayde, Papita Ke Fayde In Hindi, Khali Pet Papita Khane Ke Fayde Aur Nuksan, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com