विज्ञापन

Holi 2026: रंगों और जंक फूड के बाद बॉडी को करें डिटॉक्स, इन आसान स्टेप्स से पाएं जल्दी रिकवरी

How to Detox Your Body: होली के रंगों में रंगे होने के साथ ही हम खूब सारा खाते भी हैं. तेल में फ्राई किए हुए पापड़ हो या फिर गुजिया और अलग-अलग तरह के आइटम. ये सब खाने के बाद आपको जरूरत होती है अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने की. तो चलिए आपको बताते हैं बॉडी को कैसे करें डिटॉक्स.

Holi 2026: रंगों और जंक फूड के बाद बॉडी को करें डिटॉक्स, इन आसान स्टेप्स से पाएं जल्दी रिकवरी
Holi Detox: होली के बाद इस तरह से करें खुद को डिटॉक्स.

Holi Detox: होली का त्योहार सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों का मेला भी है. होली के दिन घरों में मीठे से लेकर तला-भुना खाना खूब खाया जाता है. चाहे वो गुजिया हो या फिर दही भल्ले, हर तासीर का खाना पूरा स्वाद लेकर खाया जाता है. होली के रंग की खुशी के बीच शरीर के अंदर विरुद्ध आहार की बहुतायत बढ़ जाती है और शरीर सुस्त और परेशानियों से घिर जाता है. ऐसे में होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करना भी जरूरी है.

होली के बाद बॉडी को कैसे डिटॉक्स करें

होली के दिन खाए गए विरुद्ध आहार को शरीर से बाहर निकालना जरूरी है, जिससे शरीर सुस्ती और बीमारियों से मुक्ति पा सके. आयुर्वेद में शरीर को डिटॉक्स करने के चार आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से शरीर को नई ऊर्जा का अनुभव होगा और होली के बाद की सुस्ती भी दूर हो जाएगी. 

नीम का दातून

सुबह की शुरुआत नीम की दातुन से करें. नीम की दातुन रक्त को साफ करने से लेकर पेट को साफ करने की क्षमता रखती है. दातुन का रस आंत में पनप रहे सारे बैक्टीरिया का नाश करेगा और पेट भी साफ हो जाएगा. अगर नीम की दातुन उपलब्ध नहीं है तो नीम का पाउडर बाजार में मिल जाता है. 

नंगे पैर चलना

इसके बाद नंगे पैर घास पर चले. यह शरीर की सुस्ती को दूर करेगा और शरीर में नई ऊर्जा का प्रवाह होगा. तला-भुना खाने के बाद सिर्फ सोने का मन करता है, ऐसे में सैर ही सुस्ती से छुटकारा दिला सकती है.

नारियल और हल्दी पानी पिएं

शरीर की गंदगी को साफ करने के लिए और अंगों को आराम देने के लिए दिन में नारियल पानी और हल्दी के पानी जरूर पीए. कई बार होली का रंग मुंह और कान के जरिए शरीर के अंदर चला जाता है. शरीर में केमिकल से भरे रंगों का रहना घातक हो सकता है. ऐसे में हल्दी का पानी और नारियल का पानी शरीर की सारी गंदगी को बाहर निकाल अंगों को अच्छे से काम करने में मदद करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या खाएं

होली के बाद शरीर के अंगों को आराम देना भी जरूरी है, खासकर पेट को. इसलिए नाश्ते में फलों का सेवन करें. फल पचने में आसान होंगे और शरीर को पूरा पोषण भी मिलेगा. होली के अगले दिन हल्का खाना खाए, जिससे पाचन अंगों पर ज्यादा जोर न पड़े.

मसाज करें

चौथा और आखिरी स्टेप है तेल से पूरे शरीर की मालिश करना. होली के रंगों से शरीर पर रूखापन आ जाता है और त्वचा पर जलन भी होने लगती है. ऐसे में नारियल के तेल से पूरे शरीर की मालिश करें. इससे नींद भी अच्छी आएगी और त्वचा को रिकवर होने का समय मिलेगा.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com